कलेक्ट्रेट के बाहर पोस्टर लगाते हुए विक्रांत भूरिया
कलेक्ट्रेट के बाहर पोस्टर लगाते हुए विक्रांत भूरियाRE-Bhopal

फिर शुरू हुई पोस्टर राजनीति: युवा कांग्रेस ने लगाए सरकार के 50% कमीशन के पर्चे

50% Commission Controversy: मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने झाबुआ कलेक्ट्रेट के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हाइलाइट्स :

  • प्रदेश में जारी है 50 प्रतिशत कमीशनखोरी पर राजनीति।

  • फिर से लगे प्रदेश में सरकार के खिलाफ पोस्टर।

  • झाबुआ कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर हुई नारेबाजी।

50% Commission Controversy: भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में 50% कमीशन को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। सोमवार को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने झाबुआ कलेक्ट्रेट के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सरकार को टारगेट करते हुए पचास प्रतिशत कमीशनखोरी का पोस्टर लगाया है। इस मुद्दे पर प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं।

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया (Vikrant Bhuria) ने झाबुआ कलेक्ट्रेट के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यालय के बाहर पोस्टर भी लगाए गए। युवा कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर शिवराज सरकार के 50% भ्रष्टाचार को उजागर किया और पोस्टर लगाए। शिवराज का मिशन, 50% कमीशन।

प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और कार्यकर्ता
प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और कार्यकर्ताRE-Bhopal
RE-Bhopal

मायावती ने भी किया है 50 प्रतिशत कमीशनखोरी को लेकर ट्वीट :

प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशनखोरी के आरोप पर सियासत जारी है। भाजपा और कांग्रेस के बीच यह मुद्दा एफआईआर तक पहुँच गया है। इसी बीच बसपा प्रमुख मायावती ने न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने दोनों ही पार्टियों पर चुनाव के समय गरीबी बेरोज़गारी जैसे असली मुद्दे भटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने न केवल मध्यप्रदेश बल्कि छत्तीसगढ़, राजस्थान की सरकार पर भी निशाना साधा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

कलेक्ट्रेट के बाहर पोस्टर लगाते हुए विक्रांत भूरिया
50 प्रतिशत कमीशनखोरी पर मायावती ने कहा-गरीबी, बेरोजगारी जैसे मुद्दों का चुनाव के समय पीछे छूट जाना कितना उचित?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com