गर्भवती महिला कैदी पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से हुई फरार, पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद

धारा 307 में बंदी महिला को शरीर में खून की कमी होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से बाथरुम का बोलकर अस्पताल में बनी खिड़की से कूदकर फरार हो गई है।
घटना का वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों मे कैद
घटना का वीडियो अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों मे कैदSocial Media

छतरपुर,मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान कर देना वाला मामला समाने आया है। छतरपुर के जिला अस्पताल में करीब सात माह से गर्भवती कैदी महिला पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गई है। इस घटना के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच हुआ है। कैदी महिला को हत्या के प्रयास मामले धारा 307 के अंतर्गत न्यायालय द्वारा जेल दिया गया था। जिसको बीते दिन मंगलवार को जेल की महिला पुलिसकर्मी के साथ जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन बुधवार की सुबह अचानक महिला पुलिस कर्मी को चमका देकर अस्पताल में बनी टॉयलेट की खिड़की से कूदकर फरार हो गई।

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार महिला कैदी का नाम रितु जाटव है, बीते दिनों सिविल लाइन थाना पुलिस पर हमले के मामले में गिरफ्तार किया था। महिला कैदी सात महीने से गर्भवती थी। जिसको लेकर शरीर में खून की कमी होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से बाथरुम का बोलकर अस्पताल में बनी खिड़की से कूदकर फरार हो गई है।

तलाश में जुटी पुलिस

पूरी घटना का वीडियो अस्पताज में लगे सीसीटीवी कैमरों मे कैद हो गया है। महिला कैमर में भागते देख रही है। महिला के भागने की जानकारी मिलते ही जेल के पुलिस अफसर अस्पताल पहुंचे। अब पुलिस महिला कैदी की तलाश में लग गई है और अब इस घटना के बाद महिला रितु जाटव पर एक और मामला दर्ज कर दिया गया है।

गर्भवती महिला कैदी रितु जाटव अपराधी दीपू जाटव की पत्नी है, पिछले कु छ दिनों पहले सिविल लाइन पुलिस के तीन लोगों पर हमला करने के आरोप लगे थे। जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने बुल्डोजर चलाकर घर को जमींदोज किया था। पुलिस पर हमला करने के मामले में दीपू जाटव और उसके साथ छह लोगों पर हत्या के प्रयास और सरकारी काम में बाधा बनने की धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com