बड़वानी में प्रशासनिक अधिकारीयों से चर्चा करते हुए
बड़वानी में प्रशासनिक अधिकारीयों से चर्चा करते हुएRaj Express

गर्भवती माताओं की अनिवार्य रूप से की जाए सिकलसेल की जांच : मंगुभाई पटेल

बड़वानी, मध्यप्रदेश : राज्यपाल ने कहा कि अगर गर्भवती माता सिकलसेल पाजिटिव है तो उसे अपने बच्चे के जन्म के साथ ही बच्चे की भी सिकलसेल जाँच कराना चाहिए।

बड़वानी, मध्यप्रदेश। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकलसेल की बीमारी अनुवांशिक एवं गंभीर बीमारी है, जो माता-पिता से बच्चे को होती है। अज्ञानता की वजह से कभी-कभी बच्चों की मृत्यु तक हो जाती है। यह सुनिश्चित करें कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती माता की अन्य जांचों के साथ सिकलसेल की जांच भी अनिवार्य रूप करवाई जाए।

राज्यपाल ने आज शाम यहां सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि अगर गर्भवती माता सिकलसेल पाजिटिव है तो उसे अपने बच्चे के जन्म के साथ ही बच्चे की भी सिकलसेल जाँच कराना चाहिए। अगर बच्चा भी पॉजिटिव आता है तो बच्चे के खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सही उपचार एवं उचित खान-पान से इस बीमारी पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। इस मौके पर पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग सहित चिकित्सक उपस्थित थे।

राज्यपाल ने बताया कि आयुर्वेद में सिकलसेल बीमारी को जड़ से नष्ट करने का उपचार है। क्षेत्र के मरीजों को आयुर्वेद की दवाईयाँ देकर उनमें बीमारी को खत्म किया जाये। हौम्योपैथी में भी सिकलसेल बीमारी का ईलाज संभव है।

राज्यपाल 16 फरवरी को शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी में सुशीला देवी उमराव सिंह पटेल सेवा संस्थान के रक्तदान शिविर एवं सिकल सेल एनीमिया जाँच परीक्षण शिविर में शामिल होंगे। राज्यपाल सिकल सेल पॉजिटिव व्यक्तियों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण भी करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com