बागेश्वर धाम में शादी की जोरों-शोरों से तैयारियां
बागेश्वर धाम में शादी की जोरों-शोरों से तैयारियां Priyanka Yadav-RE

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के घर में कब बजेगी शहनाई, आइए जानें...

मध्यप्रदेश। छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में बने हुए है, ऐसे में अब बागेश्वर धाम में शादी की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रहीं है।

मध्यप्रदेश। कई दिनों से छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में बने हुए है। वही अब खबर मिली है कि, बागेश्वर धाम में शादी की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रहीं है। आइये जानें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के घर में कब बजेगी शहनाई...

इस साल भी बागेश्वर धाम में होने जा रहा है सामूहिक विवाह :

दरअसल हर साल की तरह इस साल भी बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह होने जा रहा है। इसी बीच बागेश्वर धाम में 30 से 31 जनवरी की रात करीब 1.30 बजे रात पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार लगा। लंबे समय बाद धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां धीरेंद्र शास्त्री ने अपने विवाह को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया। 26 वर्षीय धीरेंद्र शास्त्री ने एक न्यूज चैनल से हंसते हुए कहा कि वह जल्द ही विवाह बंधन में बंधेगे।

हम सबको बुलाएंगे, लेकिन ज्यादा लोगों को बुला नहीं सकते

धीरेंद्र शास्त्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा है कि, हमारी शादी की बात भी चलती रहती है। देखिए, हम कोई साधु या महात्मा नहीं हैं, हम बहुत ही सामान्य इंसान हैं। हम अपने इष्ट बालाजी के चरणों में रहते हैं। हमारे ऋषियों की परंपरा में भी बहुत से महापुरुषों ने गृहस्थ जीवन बिताया है। भगवान भी गृहस्थ में ही प्रकट होते हैं यानी हमारी पहले ब्रह्मचारी, फिर गृहस्थ, वानप्रस्थ और फिर संन्यास की परंपरा है, उसी पर हम अग्रसर होंगे। हम भी बहुत जल्द शादी करेंगे। हम सबको बुलाएंगे, लेकिन ज्यादा लोगों को बुला नहीं सकते। कौन संभालेगा? इसलिए सब लोगों के लिए शादी का लाइव प्रसारण करवा देंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि, बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, बीते दिनों ही बागेश्वर धाम छतरपुर मध्य प्रदेश के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सभी प्रमुख सनातन धर्म आचार्य का साथ मांगा है। इससे पहले इन मुद्दों को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चा में रहे है, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़े ओर खबरें

बागेश्वर धाम में शादी की जोरों-शोरों से तैयारियां
बागेश्वर धाम सरकार मुद्दे पर हाथ सेंकने आए भाजपा और कांग्रेस के नेता, एक दूसरे पर कर रहे वार पलटवार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co