Gwalior: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची जयविलास पैलेस
Gwalior: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची जयविलास पैलेसSocial Media

ग्वालियर में राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कहा- "भारत की डिजिटल इकोनॉमी आज विश्व में अग्रणी स्थान पर"

President Draupadi Murmu in Gwalior: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू III-TM ग्वालियर के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल हुई हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने कही ये बात...

हाइलाइट्स:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ग्वालियर में

  • ग्वालियर में राष्ट्रपति का सीएम समेत कई नेताओं ने किया स्वागत

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्वालियर के जय विलास पैलेस का दौरा किया

  • जयविलास पैलेस में राष्ट्रपति ने स्कूली छात्रों से की बात

  • राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मुख्यमंत्री सहित कई नेता मौजूद

President Draupadi Murmu in Gwalior: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संस्कृति और विरासत की दिव्य नगरी ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत की तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा- ग्वालियर की पावन धरा पर आपकी उपस्थिति हमारे लिए गर्व का विषय है।

राष्ट्रपति ने स्कूली छात्रों व छात्राओं से बात की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्वालियर के जय विलास पैलेस का दौरा किया यहां पर संग्रहालय व गैलरी को देखा। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्रों व छात्राओं से बात की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंच किया

इसके बाद यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंच किया। उन्हें बिना प्याज-लहसुन का भोजन परोसा गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद प्रेसिडेंट को खाना सर्व किया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद शेजवलकर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री भी लंच में शामिल हुए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंच किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लंच किया Social Media

दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति

इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट (III-TM) के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एबीवी-आईआईआईटीएम, ग्वालियर के चौथे दीक्षांत समारोह में परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व चेयरमैन और पद्मविभूषण डॉ. को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से विभूषित किया।

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि, ग्वालियर आकर मैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का सादर स्मरण करती हूँ और उन्हें नमन करती हूँ। ग्वालियर उनका प्रमुख कर्मस्थल रहा है। भारत रत्न वाजपेयी जी समकालीन भारत के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे, जिन्होंने एक प्रभावशाली विरासत छोड़ी है। मैं उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले आप सभी युवा विद्यार्थियों से यह अपेक्षा करती हूं कि आप समाज के उन लोगों के बारे में भी सोचें जो विकास की यात्रा में थोड़ा पीछे रह गए हैं। समाज के प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर आप सभी युवाओं का यह दायित्व है कि समाज के पिछड़े लोगों के विकास में अपनी भागीदारी समझें।

  • मुझे यह जानकर ख़ुशी हुई है कि ABV-IIITM के अधिकांश विद्यार्थियों की placement अच्छी कंपनियों में हो गयी है। जिन विद्यार्थियों की placement नहीं हुई है उनकी क्षमता किसी भी मायने में कम नहीं है और उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए अनगिनत अवसर मिलेंगे।

  • जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए यह ज़रूरी है कि हम जिस रास्ते पर चल रहे हैं उसको समय-समय पर परखते रहें। दृढ़ संकल्प के साथ सही रास्ता चुन कर आगे बढ़ जायेंगे तो लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा और जीवन में संतुष्टि भी मिलेगी।

टेक्नॉलोजी का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यही है कि इससे कनेक्टिविटी बढ़ गई है। भारत की डिजिटल इकोनॉमी आज विश्व में अग्रणी स्थान पर है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

दीक्षांत समारोह में सीएम शिवराज ने कहा-

ग्वालियर में आयोजित चौथा दीक्षांत समारोह में सीएम शिवराज ने कहा कि, हम सबके सौभाग्‍य से आज हमारे बीच पधारीं हमारी प्रेरणा, भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मैं मध्‍यप्रदेश के समस्‍त नागरिकों की ओर से हृदय से स्वागत व अभिनंदन करता हूँ। "हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा काल के कपाल पर लिखता, मिटाता हूं गीत नया गाता हूं" श्रद्धेय अटल जी कवि अद्भुत कवि थे, सरस्वती उनकी जिह्वा में विराजती थीं। ग्वालियर से उनका नाता कोई भुला नहीं सकता।

  • आप बैंगलोर में रहें या बर्लिन में, नोएडा में रहें या न्यूयॉर्क में, हैदराबाद में रहें या हॉन्गकॉन्ग में, इस संस्थान और मध्यप्रदेश को प्रमोट करने का उत्तरदायित्व निभाते रहिए क्योंकि आप प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर हैं

  • टैलेंट, टेक्नोलॉजी, प्रबंधन और नेतृत्व का अनूठा संगम आज भारत के पास है। हम एक बार फिर से विश्व गुरु बन सकते हैं।

  • मेरा आप सबसे आग्रह है... अपनी प्रतिभा और दक्षता का उपयोग आजादी के अमृतकाल में देश को विकसित बनाने और आगे बढ़ाने में कीजिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com