राष्ट्रपति मुर्मू का आत्मीय स्वागत
राष्ट्रपति मुर्मू का आत्मीय स्वागतSocial Media

राष्ट्रपति मुर्मू का जबलपुर हवाईअड्डे पर राज्यपाल पटेल एवं मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत

जबलपुर, मध्यप्रदेश। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मध्यप्रदेश पधारीं द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर हवाईअड्डे पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री चौहान ने स्वागत किया है।

जबलपुर, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश की दो दिवसीय यात्रा के तहत आज सेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जबलपुर पहुंची, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मध्यप्रदेश पधारीं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर हवाईअड्डे पर राज्यपाल पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मीय स्वागत किया।

द्रौपदी मुर्मू का आत्मीय स्वागत-

बता दें, जबलपुर हवाईअड्डे पर गरिमामय और औपचारिक अगवानी के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ ही देर में सेना के विशेष हेलीकॉप्टर में सवार हुयीं और लगभग 12 बजकर 40 मिनट पर शहडोल के लिए रवाना हो गयीं। उनके साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शहडोल रवाना हुए। राष्ट्रपति शहडोल में जनजातीय जननायक बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे प्रस्तावित हैं। उनका शहडोल में परंपरागत तरीके से स्वागत करने की तैयारियां हैं। राष्ट्रपति पद पर काबिज होने के बाद राष्ट्रपति का यह पहला मध्यप्रदेश दौरा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहडोल में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस जबलपुर आएंगी और विशेष विमान से रवाना होकर शाम पांच बजे के आसपास भोपाल पहुंचेंगी। राष्ट्रपति की भोपाल राजभवन में भव्य और परंपरागत तरीके से अगवानी की जाएगी। राष्ट्रपति देर शाम राजभवन से ही भोपाल के आसपास की सड़कों से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास करेंगी। वे रात्रिविश्राम राजभवन में करने के उपरांत कल सुबह यहां महिला स्वसहायता समूहों के कार्यक्रम में शामिल होंगी और फिर वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन शहडोल में :

आज मध्यप्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन शहडोल में किया जा रहा है, साथ ही प्रदेश के 89 ब्लॉक में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सीएम शिवराज ने कहा कि, आनंद और प्रसन्नता का विषय है कि जनजातीय गौरव दिवस के इस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु पधार रहीं हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर उनका स्वागत है और उनके कर-कमलों से पेसा के नियम लागू किए जाएंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू का आत्मीय स्वागत
राष्ट्रपति Droupadi Murmu का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव व हर्ष का विषय है: मुख्यमंत्री

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com