असम CM हिमन्त विश्व शर्मा
असम CM हिमन्त विश्व शर्मा RE-Narmadapuram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व गुरु के आसन पर बैठा दिया - असम CM हिमन्त विश्व शर्मा

हिमन्त विश्व शर्मा ने कहा देश और दुनिया भारत का सम्मान कर रहा है। मध्य प्रदेश पहले क्या था और अब क्या है ।

हाइलाइट:

  • भाजपा के शासन में मध्य प्रदेश विकसित बना ।

  • हमें यह चुनाव भारत माता की दृष्टि से देखना चाहिए।

  • बड़ा संदेश मध्य प्रदेश के चुनाव से देना होगा ।

नर्मदापुरम,मध्यप्रदेश। विधानसभा चुनाव के चलते भारतीय जनता पार्टी का प्रचार चरम पर है। मतदान के चंद दिन ही शेष हैं और भाजपा अपना जन समर्थन जुटा रही है। इसी के चलते शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा (Himanta Vishwa Sharma) ने नर्मदा पुरम में भाजपा प्रत्याशी सीताशरण शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे । सतरास्ते के पास असम के सीएम ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग पहुंचे । मुख्यमंत्री हिमन्त विश्व शर्मा ने कहा कि देश को तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चाहिए तो हमें एक बड़ा संदेश मध्य प्रदेश के चुनाव से देना होगा। हमें यहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना होगा।

मध्य प्रदेश की जनता जो सोचती है देश उसका सम्मान करता है, इसलिए मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि देश को विश्व गुरु के आसन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठाया है। हमें यह चुनाव भारत माता की दृष्टि से देखना चाहिए। इस चुनाव के परिणाम के बाद मार्च के महीने में आगामी लोकसभा चुनाव होगा। नरेंद्र मोदी को एक बड़ा संदेश यहां से जाएगा, इसलिए मध्य प्रदेश को भाजपा में सरकार बनाना है। देश और दुनिया भारत का सम्मान कर रहा है। मध्य प्रदेश पहले क्या था और अब क्या है ।

उन्होंने कहा कि मैं भी 22 वर्ष कांग्रेस में रहा लेकिन वहां सम्मान नहीं हुआ। आत्मसम्मान वाला व्यक्ति को कांग्रेस में नहीं रह सकता । यह एक कपड़ा फाड़ पार्टी है। दिग्विजय कमलनाथ के कपड़े फाड़ने को कहते हैं और कमलनाथ दिग्विजय के कपड़े फाड़ने को कहते हैं । सीएम ने कहा कि हमें सीता शरण शर्मा को भारी बहुमत से विजय बनाना है। हमें शहर और प्रदेश की सोच के साथ ही हमें भारत की जीत के बारे में भी सोचना है और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा के शासन में मध्य प्रदेश विकसित बना ।

इसके पहले यहां दिग्विजय सिंह सीएम थे तो मध्य प्रदेश की हालत खस्ता थी, लेकिन अब विकसित प्रदेश बन गया है। मध्य प्रदेश में रोड बनी है, अब यहां टू लाइन, फोर लाइन नहीं सिक्स लाइन की बात होती है। मेडिकल कॉलेज, बिजली 24 घंटे आती है। भाजपा ने लाड़ली लक्ष्मण योजना चलाई। महिलाओं ,बेटियों , बहू के खाते में रुपए आते हैं। उनका सम्मान बढ़ जाता है। शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना चलाई है जो 5 साल में 3000 तक देगी । मैंने असम में यह योजना चलाई है । हम महिलाओं का सम्मान करते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजना और 450 में गैस सिलेंडर देने की बात कही। मेडिकल कॉलेज में सरकारी स्कूल से बच्चों को एडमिशन दिलाने की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं इसे असम में लागू करूंगा। मध्य प्रदेश ने देश को दशा और दिशा दोनों दी है। कांग्रेस से यदि मुझे कुछ सीखना पड़े तो केवल कपड़ा फाड़ना ही सीखना पड़ेगा। लेकिन भारतीय जनता पार्टी काम करती है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जब वाणिज्य मंत्री थे तो उन्होंने पहली बार पाकिस्तान को पसंदीदा नेशन का दर्जा दिया था । नरेंद्र मोदी ने चीन में आर्मी के लिए रेलवे लाइन डलवाई। आर्मी मेंबर्स आ जा सकते हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में महाकाल कॉरिडोर , 370 हटाई गई , काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना ।

अयोध्या में कोई भी विकास हो जाए यदि रामलला का दरवाजा नहीं खोला तो हमें कैसा लगेगा। इसलिए आज वहां भव्य राम मंदिर बन रहा है। सनातन पर भी काम हो रहा है। यदि राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो ऐसा कभी नहीं होता । हम राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने जा रहे हैं। हम भारत माता के लिए जीते हैं और भारत माता हमारे लिए सबसे बड़ी है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सीताशरण शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, लोकेश तिवारी, हंस राय , ब्रजकिशोर, नगर पालिका अध्यक्ष इटारसी पंकज चौरे , नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदा पुरम नीतू यादव मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा ने किया और आभार नपा अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com