Priyanka Gandhi Campaign in Jabalpur
Priyanka Gandhi Campaign in JabalpurRE- Bhopal

प्रियंका गांधी ने कहा- 18 साल हो चुके है, बहुत हो गया भ्रष्टाचार, आप तय करें भविष्य का निर्माण करना है या नहीं

Priyanka Gandhi Campaign in Jabalpur: प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कर्नाटक समेत राजस्थान और छत्तीगढ़ के मॉडल का जिक्र किया।

Priyanka Gandhi Campaign in Jabalpur: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जबलपुर से चुनाव प्रचार की शुरुआत मां नर्मदा के जयकारे लगाते हुए की। इस दौरान उनके साथ मंच पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और अन्य कोंग्रेसी नेता मौजूद थे। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कर्नाटक समेत राजस्थान और छत्तीगढ़ के मॉडल का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने ना केवल शिवराज पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया बल्कि ज्योतिरादित्य सिंधिया पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए सत्ता के लिए विचारधारा छोड़ने का आरोप लगाया।

अपने भाषण के दौरान कांग्रेस महासचिव ने आगामी चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इसके अलावा मंच से प्रियंका ने गैस सिलेंडर 500 और फ्री बिजली की घोषणा की। प्रियंका गाँधी ने चुनाव जीतने पर प्रदेश में ओल्ड पेशिओं सिस्टम को लागू किये जाने का ऐलान भी किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाषण के दौरान उज्जैन में मूर्तियों का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,"इन्होंने महाकाल को नहीं छोड़ा। एक पुजारी ने मुझे वीडियो भेजा। हवा से मूर्तियां उड़ रही हैं। इन्होंने भगवान को भी नहीं छोड़ा। 225 महीनों की सरकार में इन्होंने 220 घोटाले किए हैं। तकरीबन हर महीने एक नया घोटाला किया है। मैं आपसे वोट मांगने नहीं आई हूं, मैं आपसे जागरूकता मांगने आई हूं। आपके पास 6 महीने हैं। इन 6 महीनों में देखिए कांग्रेस की सरकारें अपने प्रदेश में क्या कर रही हैं।"

प्रियंका गांधी ने कहा- "जानती हूं सत्ता भोगना कितना आसान है।"

प्रियंका गांधी ने अपने परिवार के बलिदान का जिक्र करते हुए कहा, "मैं किसी की आलोचना करने नहीं आई। मैं यहां वोट मांगने नहीं आई हूं। मेरे परिवार के सदस्यों ने इस देश को बनाने के लिए खून दिया है। मैं जानती हूं कि निर्माण में कितना संघर्ष है। जानती हूं सत्ता भोगना कितना आसान है। जो मैं देख रही हूं, चाहती हूं आपको भी दिखे। यह हमारे प्रचार की शुरुआत है"

प्रदेश सरकार पर वादे पूरे ना करने का आरोप लगाते हुए जनता को कांग्रेस की पुरानी राजनीति की याद दिलाते हुए कहा, "चुनाव के समय आपसे वादे किए जाते हैं, लेकिन जो वादा करता है, उसकी खुद की आस्था उसमें नहीं होती है। उनको पूरा करने की कोशिश नहीं होती। आज मैं संस्कारधानी की धरती पर खड़ी होकर आपको पुरानी राजनीति की याद दिलाना चाहती हूं। हमारे नेता जो कहते थे, वो करके दिखाते थे। सबकुछ न्योछावर करके आपके लिए दिन-रात एक करते थे। अब घोषणाएं की जाती हैं। पूरा नहीं किया जाता।"

"हमारे लिए हमारा धर्म सर्वोपरि है"

प्रियंका गांधी ने कहा,"केंद्र में 9 साल हो गए, मध्यप्रदेश में 18 साल हो गए, ये राजनीति बहुत आगे बढ़ चुकी है। आपकी जरूरतों को नकार रही है। आपके जज्बातों को उकसाया जाता है। हमारे लिए हमारा धर्म सर्वोपरि है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पब्लिक को बहकाया जाए। पब्लिक के जज्बात उभारकर वोट मांगा जाए। कोई नेता, राजनीतिक दल ऐसा कर रहा है, तो आप उनकी आदत बिगाड़ रहे हो। वे तो बिगड़े हैं ही।"

"मध्यप्रदेश सिर्फ भारत का केंद्र नहीं, दिल और जान है"

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण के दौरान मध्यप्रदेश को भारत दिल बताते हुए कहा कि, "यहां आज महाकौशल की पावन और क्रांतिकारी धरती पर खड़े होकर बहुत गर्व हो रहा है। इस धरती ने क्रांतिदूत पैदा किए हैं। हम उनका आशीर्वाद मांगते हैं। मध्यप्रदेश सिर्फ भारतका केंद्र नहीं, दिल और जान है। संस्कारधानी जबलपुर ने साहित्य, संस्कृति और संस्कार हमें दिए हैं। इसी पर हमारा संविधान बना। ये आधुनिक भारत इन्हीं संस्कारों के आधार पर आगे बढ़ा।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com