Priyanka Gandhi MP Visit: आज मध्यप्रदेश दौरे पर प्रियंका गांधी, धार-इंदौर में भरेंगी हुंकार
हाइलाइट्स :
एमपी में चुनाव को लेकर अब प्रचार जोर पकड़ने लगा
ऐसे में आज फिर प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश आ रही है
धार-इंदौर में प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी
Priyanka Gandhi MP Visit: मध्यप्रदेश की धरती पर फिर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने आ रहीं हैं। प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में आज 6 नवंबर को धार-इंदौर में जनसभा को संबोधित करेंगी।
आज प्रियंका गांधी धार-इंदौर में भरेंगी हुंकार
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी धार जिले के कुक्षी में जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 1 बजे पुलिस ग्राउंड में जनसभा होगी। इसके बाद प्रियंका इंदौर पांच विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान उनके साथ कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।
प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज दिनाँक 06 नवंबर 2023 को धार जिले के कुक्षी एवं इंदौर जिले में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
MP कांग्रेस
शहर अध्यक्ष का दावा कांग्रेस एकजुट:
मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर-5 विधानसभा पिछली बार कांग्रेस मात्र 1132 वोट से हार गई थी। शहर की सबसे बड़ी इस विधानसभा को जीतने के लिए प्रियंका गांधी कांग्रेसियों को एकजुट करने आ रही हैं।
MP में 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को डाले जाएंगे वोट
बता दें, मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है, एमपी में चुनाव को लेकर प्रचार जोर पकड़ने लगा है, बीजेपी कांग्रेस समेत तमात राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।