Priyanka Gandhi Gwalior Visit
Priyanka Gandhi Gwalior VisitRE-Bhopal

MP में प्रियंका का दूसरा दौरा, ग्वालियर-चम्बल में चढ़ा राजनीतिक पारा, केसी वेणुगोपाल ने की नेताओं से चर्चा

Priyanka Gandhi Gwalior Visit: प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे को लेकर कांग्रेस द्वारा जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रहीं हैं। ग्वालियर दौरे पर प्रियंका जनसभा को भी सम्बोधित करेंगी।

Priyanka Gandhi Gwalior Visit: मध्यप्रदेश में चुनाव (Election) को लेकर आये दिन नेता चुनावी जनसभा और रैलियों के माध्यम से चुनाव प्रचार का कार्य कर रहें हैं। कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महसचिव प्रियंका गांधी ने कुछ दिन पहले ही जबलपुर (Jabalpur) में जनसभा को सम्बोधित किया था। अब प्रियंका गांधी 22 जुलाई को ग्वालियर (Gwalior) का दौरा करेंगी। प्रियंका गांधी ने इस बार जनसभा के लिए ग्वालियर को चुना है। ये दौरा इसलिए भी ख़ास है क्योंकि ग्वालियर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) का गढ़ कहा जाता है। इस दौरे को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश के नेताओं के साथ सोमवार को बैठक की है।

प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे को लेकर कांग्रेस द्वारा जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रहीं हैं। ग्वालियर दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) जनसभा को भी सम्बोधित करेंगी। इसे लेकर पीसीसी चीफ ने प्रदेश में कांग्रेस की मीटिंग भी बुलाई है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को कुछ ही समय रह गया है इसके चलते कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी भी प्रदेश में जनसभा कर रही है।

कांग्रेस इस बार ग्वालियर चम्बल की सेटों पर विशेष ध्यान दे रही है। इसे को ध्यान में रखते हुए इन जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी चुनावों के मददेनज़र इन जनसभाओं की विशेष तैयारी की जा रही है। सोमवार को प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस की पोलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक हुई है। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (General Secretary KC Venugopal) समेत प्रदेश कांग्रेस चीफ कमलनाथ और कांग्रेस नेता दिग्विजिय सिंह और सुरेश पचौरी भी शामिल हुए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co