भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का बयान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का बयान Raj Express

कांग्रेस और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं के दोहरे चरित्र को जनता पहचानती है: वीडी शर्मा

भोपाल, मध्यप्रदेश। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा (State President Vishnudutt Sharma) ने मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

भोपाल, मध्यप्रदेश। देश और प्रदेश की जनता भलीभांति यह जानती है कि जाकिर नाइक (Zakir Naik) किस तरह धर्मांतरण (Religious Conversion) को बढ़ावा दे रहे हैं, देश विरोधी काम कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) जैसे नेता उन्हें शांतिदूत कहते हैं। यह कांग्रेस (Congress) का दोहरा चरित्र है। ये एक वर्ग को खुश करने के लिए हिंदुत्व पर हमला करते हैं और दूसरी तरफ सनातन की बात करते हैं।

कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को, नेताओं के झूठ और फरेब को जनता बहुत अच्छे से पहचानती है और प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब देगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा (State President and MP Vishnudutt Sharma) ने मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

कांग्रेस जैसा दोगला चरित्र कहीं नहीं मिलेगा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बजरंगबली भगवान हैं और उन्हें राजनीति में घसीटने की जरूरत नहीं है, लेकिन कांग्रेस अपने वोट बैंक लिए उन्हें भी राजनीति में लेकर आई। यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। देश और मध्यप्रदेश के खिलाफ षडयंत्र रचने वाले आतंकियों में जाकिर नाइक का नाम प्रमुख है। हिंदू युवकों को प्रताड़ना देकर उन्हें कन्वर्ट करना और अपने उद्देश्यों के लिए उनका इस्तेमाल करना जाकिर नाइक जैसे लोगों के काम हैं। ऐसे लोगों के पीछे कौन हैं और कौन सी ताकतें इन्हें समर्थन दे रही हैं ?

आगे उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस ही है और दिग्विजय सिंह जैसे उसके नेता जाकिर नाइक को शांतिदूत कहते हैं। इनके जैसा दोगला चरित्र कहीं और नहीं मिलेगा। ये अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए भगवान राम के अस्तित्व को नकारते रहे, रामभक्तों पर गोलियां चलाने वालों के साथ खड़े रहे और आज बजरंगबली और सनातन की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है, जिसने सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया था। ऐसे किसी संगठन या व्यक्ति को मध्यप्रदेश में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वहीं, इन संगठनों और लोगों का समर्थन करने वाले दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से भी जनता यह पूछ रही है कि जाकिर नाइक के बारे में उनके क्या विचार हैं?

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम कांग्रेस का एक और झूठ :

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर कहानियां गढ़ने वाली पार्टी है। जब कांग्रेस की 15 महीने वाली सरकार प्रदेश में बनी थी, तो उस सरकार के कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह को सबसे बड़ा रेत माफिया, भू माफिया और शराब माफिया बताया था। कांग्रेस की सरकार में 50 परसेंट का जुमला कहां से आया और वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा किसने बनाया ?

कांग्रेस के विधायक और मंत्री ही यह कहते थे कि वल्लभ भवन में जो दलाल बैठे हुए हैं, वो सिर्फ नोट गिनने का काम करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता की आंखें खुली हुई हैं। उसे पता है कि किस तरह 2003 से पहले दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर उसका बंटाढार कर दिया था। इसलिए प्रदेश की जनता कांग्रेस के किसी भी झूठ या छल-कपट में फंसने वाली नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com