Bharat Jodo Nyay Yatra Live Update
Bharat Jodo Nyay Yatra Live UpdateRaj Express

Bharat Jodo Nyay Yatra Live: जैसे ही दिल्ली में हमारी सरकार आएगी, हम किसानों को देंगे MSP की गारंटी: राहुल

Bharat Jodo Nyay Yatra Live Update: राहुल गांधी ने कहा कि, एक तरफ जहाँ बीजेपी लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बांट रही, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सबको एक साथ लाने की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि, कांग्रेस का वादा है कि- जैसे ही दिल्ली में हमारी सरकार आएगी, हम किसानों को MSP की गारंटी देंगे, देश में करीब 50% OBC, 15% दलित और 8% आदिवासी वर्ग के लोग हैं। ये आबादी कुल 73% की है, आपको देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में एक भी OBC, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा लेकिन आपके लोग मनरेगा, ठेका मजदूरों, सफाई कर्मचारियों की लिस्ट में दिख जाएंगे, ये सामाजिक अन्याय है।

भाजपा पर निधाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के चंद उद्योगपतियों का लाखों-करोड़ों का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया। किसान सिर्फ MSP मांग रहा है। वो अपनी फसलों को सही दाम चाहते हैं, लेकिन BJP के लोग कहते हैं MSP नहीं मिलेगी।

राहुल गांधी बोले- आप अगर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था देखेंगे तो हर सेक्टर में आपको चंद कंपनियों की मोनोपॉली दिखेगी। देश के एयरपोर्ट, पोर्ट, पॉवर जेनेरेशन सेक्टर.. सब जगह अडानी हैं, मोदी सरकार ने चंद उद्योगपतियों को हिंदुस्तान का सारा धन सौंप दिया है। इसका नतीजा ये हुआ कि- छोटे व्यापारी, जो लोगों को रोजगार देते थे, वे तबाह हो गए। अब देश के युवा रोजगार के लिए सड़को पर भटक रहे हैं ये आर्थिक अन्याय है।

देश में अन्याय सबसे बड़ा मुद्दा है इसी अन्याय के विरुद्ध, न्याय का युद्ध जारी है। हम न्याय का संकल्प और जीत का विश्वास लिए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।

MP कांग्रेस

आगे राहुल गांधी ने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा के बाद हमने मणिपुर से महाराष्ट्र तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू की है। इस यात्रा में हमने 'न्याय' शब्द जोड़ा है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैंने लोगों से पूछा कि देश में जो नफरत-हिंसा फैलाई जा रही है, उसका कारण क्या है। सभी ने जवाब दिया कि इसका कारण 'अन्याय' है। देश में लोगों के साथ अलग-अलग तरीके से अन्याय हो रहा है, इसलिए भारत में नफरत फैल रही है।

राहुल गांधी ने मुरैना में विशाल जनसमुदाय को संबोधित कर कहा कि, पिछले साल हमने 'भारत जोड़ो यात्रा' की, जिसमें हमारे साथ हजारों लोग चले। आज विपक्ष की बात मीडिया में नहीं आती है, इसलिए हमने यात्रा के माध्यम से सीधा जनता के बीच जाकर अपनी बात रखी। आज देश में नफरत और मोहब्बत की विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ जहाँ बीजेपी लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बांट रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी सबको एक साथ लाने की कोशिश कर रही है।

मुरैना में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- आजादी के बाद शायद ही किसी पार्टी ने 4000 किलोमीटर की यात्रा की होगी। इस यात्रा का बहुत फायदा भी हुआ क्योंकि देश में जो दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई हो रही है वो जनता को साफ दिखाई दे रही है। एक तरफ भाजपा के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से बांट रहे हैं... यात्रा से कांग्रेस पार्टी की पूरी विचारधारा एक ही लाइन में आ गई।

ध्वज हस्तांतरण कार्यक्रम- भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मध्यप्रदेश पहुँचने पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी को राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरित कर मध्यप्रदेश में यात्रा की शुरुआत की गई। हजारों लोगों की मौजूदगी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी जी को राष्ट्रीय ध्वज हस्तांतरित किया।

राहुल  गांधी के काफिले का धौलपुर से मुरैना के बीच कई स्थानों पर स्वागत हुआ। यात्रा के मप्र में प्रवेश के दौरान मुरैना में पटवारी के अलावा विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव समेत लगभग सभी बड़े नेता उपस्थित रहे। गांधी की यात्रा मुरैना जिले से शाम को ग्वालियर पहुंचेगी, जहां आज रात्रि विश्राम होगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज दोपहर राजस्थान के धौलपुर की सीमा से मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पहुंची, जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य नेताओं ने श्री गांधी का मध्यप्रदेश पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद रही।

राहुल गांधी के साथ, हर वर्ग के न्याय की होगी बात।

MP कांग्रेस

MP में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राहुल की एंट्री
MP में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राहुल की एंट्रीSocial Media

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के धौलपुर से मुरैना जिले की सीमा में पहुंच गई गई, उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गाड़ी में मौजूद है।

मुरैना में भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने एंट्री कर ली है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का मध्यप्रदेश में हार्दिक स्वागत किया गया है।

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का मध्यप्रदेश में स्वागत
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का मध्यप्रदेश में स्वागतSocial Media

भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रही है, राहुल गांधी के पहुँचने के पहले ही मुरैना में सभास्थल खचाखच भरा, सभास्थल के बाहर हजारों की संख्या में समर्थक राहुल गांधी को सुनने के लिए मौजूद है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- "मुरैना की जनता है तैयार, करने राहुल का सत्कार" 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्राSocial Media

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के धौलपुर से मुरैना के लिए रवाना हो चुके हैं। राहुल द्वारा निकाली जा रही भारत जोंड़ो न्याय यात्रा मुरैना होते हुए मध्‍य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी।

कमलनाथ ने कहा कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है, राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में स्वागत, वंदन, अभिनंदन है। यह यात्रा नहीं बदलाव की बयार है, इसमें जन-जन का प्यार है।

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा थोड़ी देर में राजस्थान के धौलपुर जिले से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पहुंचने वाली है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा से मुरैना के लिए रवाना हो गए हैं।

Bharat Jodo Nyay Yatra Live Update: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyaya Yatra) आज मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है, दोपहर दो बजे तक भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के धौलपुर एमपी के मुरैना (Morena) में पहुंचेगी, इसे लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह नजर आ रहा है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजयसिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षगण सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया,अरुण यादव, राज्यसभा सदस्य सहित पार्टी के वरिष्ठ अन्य नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों सहित प्रदेश भर के कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com