MP में आज राहुल गांधी का दिखा अलग अंदाज
MP में आज राहुल गांधी का दिखा अलग अंदाजSocial Media

मध्यप्रदेश में आज राहुल गांधी का दिखा अलग अंदाज, यात्रा के दौरान बाइक चलाते हुए आए नजर

मध्यप्रदेश। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी बुलेट की सवारी करते नजर आए है, जिसका वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है।

मध्यप्रदेश। राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" लगातार जारी है। फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश से गुजर रही है, प्रदेश में इस यात्रा का आज 5वां दिन है। यात्रा के पांचवें दिन यात्रा के दौरान राहुल गांधी हेलमेट लगा कर बुलेट चलाते हुए नजर आए। इस दौरान स्थानीय विधायक जीतू पटवारी समेत कई कांग्रेसी नेता उनके पीछे भागते दिख रहे है।

राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा में चलाई बुलेट:

बता दें, इस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश के महू में हैं। यहां भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी बुलेट की सवारी करते नजर आए, इसके अलावा राहुल की बाइक के पीछे उनके समर्थक और भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे यात्री भी दौड़ लगाते नजर आए। जिसका वीडियों वायरल हो रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल में मध्यप्रदेश में जारी

दरअसल कांग्रेस के राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल मध्यप्रदेश में जारी है, पांचवे दिन भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6 बजे महू से रवाना हुई है। आगे बढ़ने पर करीब 8 बजे राहुल गांधी ने जीतू पटवारी के विधानसभा क्षेत्र राऊ में ढाबे पर रुककर टी ब्रेक लिया। यात्रा में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हैं। यात्रा मार्ग पर राहुल गांधी को देखने के लिए दोनों ओर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद राहुल गांधी का अलग ही अंदाज दिखा है।

कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित किया एवं संविधान की रक्षा करने की ली शपथ

वहीं इधर राहुल गांधी जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महू में जनसभा को संबोधित किया एवं संविधान की रक्षा करने की शपथ ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि, मिलकर देश बचाएंगे, इतिहास नया रचायेंगे।

MP में आज राहुल गांधी का दिखा अलग अंदाज
Bharat Jodo Yatra का मध्यप्रदेश में पांचवा दिन: कमलनाथ ने महू में जनसभा को किया संबोधित

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com