Rajgarh : ट्रेन की चपेट में आई कई गाय
Rajgarh : ट्रेन की चपेट में आई कई गायSocial Media

Rajgarh : ट्रेन की चपेट में आई कई गाय, 16 की मौत कई घायल

राजगढ़, मध्यप्रदेश : राजगढ़ (Rajgarh) जिले में ट्रेन की चपेट में आने से कई गायों की मौत हो गई है, मौके पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन ने गड्ढा खुदवाकर गायों को दफनाया।

राजगढ़, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश से लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। अब हादसे का ताजा मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजगढ़ (Rajgarh) जिले में ट्रेन की चपेट में आने से कई गायों की मौत हो गई है।

मामला राजगढ़ जिले के ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र का:

ये मामला राजगढ़ जिले के ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र का है, जिले के ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र में भाडक्या जोड़ के पास से भाडक्या जोड़ के यहां जा रही रेलवे लाइन पर करीब 16 गाय ट्रेन की चपेट में आ गईं। जिससे उनकी मौत हो गई हैं। वहीं 3 गाय घायल हो गईं।

पुलिस और प्रशासन ने गड्ढा खुदवाकर गायों को दफनाया :

सुबह जब लोग घूमने गए तो रेलवे लाइन के पास गाय कटी हुई नजर आईं। देखकर घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। इसकी सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंची, आनन-फानन में पुलिस और प्रशासन ने गड्ढा खुदवाकर गायों को दफनाया।

बीते दिनों ही रीवा में मरी थी कई बकरियां

बताते चले कि, मध्यप्रदेश के कई जिलों में किसी ना किसी वजह से हादसे हो रहे है। बीते दिनों ही रीवा में बिजली गिरने से कई बकरियां भी मर गई थी। यहां तीन लोग और चार बकरियां काल के गाल में समा गए थे।

Rajgarh : ट्रेन की चपेट में आई कई गाय
आसमान से टूटा कहर: रीवा में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोग और कई बकरियों की हुई मौत

आपको बताते चले कि, बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, देश-प्रदेश में वर्षा और इस दौरान आकाशीय बिजली का कहर बरस रहा है। बेजुबान जानवरों और लोगों पर आकाशीय बिजली कहर बनकर टूट रही है। इससे पहले भी मध्य प्रदेश के कई जिलों से ऐसे हादसे हो चुके है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co