इंदौर: 20 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का महू दौरा
इंदौर, मध्य प्रदेश। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस महीने की 20 तारीख (20 फरवरी) को इंदौर में महू दौरे पर रहेंगे। इस बारे में हाल ही में जानकारी सामने आई है।
दरअसल, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के महू दौरे को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 20 फरवरी को राजनाथ सिंह महू सैन्य क्षेत्र में आ रहे हैं। राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के बारे में इन्फेंट्री स्कूल के एजुकेशन विभाग की ओर से बताया गया है कि, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह दौरा महू के तीनों सैन्य संस्थान में होगा। वे मार्कमैनशिप यूनिट, ट्रेनिंग वेपंस आदि का भी अवलोकन करेंगे। मीडिया के साथ एक बैठक का आयोजन भी किया जा सकेगा।
इससे पहले सिंगरौली आए थे राजनाथ सिंह :
बता दें कि, इससे पहले जनवरी में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले आए थे, यहां वे 25,500 गरीब परिवारों को नि:शुल्क भूखंड वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था- भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बन गए हैं। दुनिया के अर्थशास्त्री कह रहे हैं कि, 2027 तक भारत अमेरिका एवं चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारत 2047 तक दुनिया का सबसे बड़ा धनवान देश हो जाएगा। पहले भारत हथियार, गोला-बारूद एवं टैंक दुनिया के दूसरे देशों से मंगवाता था, लेकिन मौजूदा सरकार ने तय किया कि रक्षा से जुड़े मिसाइल सहित सभी सामान भारत में बनाया जाएगा।
हम रक्षा के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। ‘हम अक्षरशः अपने वादे को पूरा करते हैं, आजाद भारत में नेताओं की कथनी और करनी अलग होने के कारण उन पर से जनता का विश्वास उठता चल गया, लेकिन भाजपा ने इसे बदला है। हमने जब जो कहा, वो पूरा किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।