केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का राम मंदिर पर बयान
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का राम मंदिर पर बयानRE-Bhopal

राम मन्दिर 30 सालों से भाजपा के घोषणा पत्र में है, ये हमारी प्रतिबद्धता है - केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

MP Assembly Election Politics : पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भी कांग्रेस से राम मंदिर पर अपना स्टैंड क्लियर करने को कहा था।

हाइलाइट्स :

  • भूपेंद्र यादव ने कहा, भगवन राम के पोस्टर लगाना हमारी प्रतिबद्धता का विषय है।

  • विधानसभा चुनाव में मुद्दा बना राम मंदिर।

  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र ने कांग्रेस पर लगाए दोगली बात करने के आरोप।

भोपाल, मध्यप्रदेश। राम मन्दिर 30 सालों से हमारी पार्टी के घोषणा पत्र में है। कांग्रेस ने शुरुआत से ही राम मंदिर का विरोध किया है, लेकिन राम मन्दिर हमारी प्रतिबद्धता है। यह बात केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कही है। विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में राम मंदिर को लेकर सियासत जारी है। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भी भोपाल में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस से राम मंदिर पर अपना स्टैंड क्लियर करने को कहा था।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, राम मन्दिर 30 सालों से भाजपा के घोषणा पत्र में है। कांग्रेस ने शुरुआत से ही राम मंदिर का विरोध किया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने पार्टी कार्यालय में बैठकर राम मंदिर पर क्या-क्या कहा। मध्यप्रदेश में कांग्रेस दोगली बता कर रही है। मुझे आश्चर्य है कि, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की सहमति से उनकी पार्टी के प्रवक्ता भगवन राम पर बेहुदा बयान दे रहे हैं। कांग्रेस को इस पर माफी मांगनी चाहिए। भगवन राम के पोस्टर लगाना हमारी प्रतिबद्धता का विषय है।

एक पुराना रोग कांग्रेस के मन में है वो उभर-उभर कर सामने आ रहा है। कांग्रेस को राम से आपत्ति है या मंदिर से आपत्ति है। यदि राम से आपत्ति है तो महात्मा गांधी की समाधी पर राम लिखा है। क्या कांग्रेस महात्मा गांधी को सांप्रदायिक कहेगी। यदि मंदिर से आपत्ति है तो सबसे ज्यादा मंदिर चुनाव के समय कांग्रेस के नेता जाते हैं। जब राम से आपत्ति नहीं, मंदिर से आपत्ति नहीं तो राम मंदिर से क्यों आपत्ति है। इन सभी विषयों पर कांग्रेस अपनी स्थिति स्पष्ट करें। यह बात राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राजधानी भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही थी। विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का राम मंदिर पर बयान
कांग्रेस अपनी स्थिति स्पष्ट करे, राम से आपत्ति है या मंदिर से - राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co