रामभद्राचार्य महाराज का बड़ा बयान
रामभद्राचार्य महाराज का बड़ा बयानSudha Choubey - RE

रामभद्राचार्य महाराज का बड़ा बयान, कहा- मध्य प्रदेश में चुनाव सनातन धर्म और अधर्म के बीच

MP News: मध्य प्रदेश में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच कथावाचक और धर्मगुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान आया है।

हाइलाइट्स-

  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच रामभद्राचार्य महाराज का बयान आया सामने।

  • रामभद्राचार्य महाराज ने कहा- मध्य प्रदेश में चुनाव सनातन धर्म और अधर्म के बीच।

  • मध्य प्रदेश में आगामी समय में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव।

सिवनी, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कथावाचक और धर्मगुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि, राज्य में होने वाला विधानसभा चुनाव भाजपा कांग्रेस नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि यह चुनाव सनातन धर्म और अधर्म लड़ रहे हैं।

रामभद्राचार्य ने कही यह बात:

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में चल रही कथा के दौरान रामभद्राचार्य ने कहा कि, "यहां चुनाव शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ नहीं लड़ रहे हैं, यहां चुनाव भाजपा और कांग्रेस नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि यहां तो लड़ रहे हैं सनातन धर्म और अधर्मं। उन्होंने कहा कि, अब देखना है कि, इसमें जितता कौन है। आप चिंता मत करिए हम जीतेंगे।"

रामभद्राचार्य ने बयान देते हुए आगे कहा कि, "मैं फिर कह रहा हूं, इस बार हमे देखना है। इस पर दो पक्षों के बीच चुनाव होगा। जहां एक ओर सनातन धर्म के लोग है, तो दूसरी सनातन धर्म के विरोधी है। उन्होंने ने आगे कहा, मध्य प्रदेश वालों मैं कह रहा हूं, खुलकर बोल रहा हूं। हमें सनातन धर्म को जिताना है।" रामभद्राचार्य का यह बयान आने के बाद राज्य में सियासी बयानबाजी तय मानी जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co