मुख्यमंत्री द्वारा किया गया रामराजा लोक का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री द्वारा किया गया रामराजा लोक का भूमिपूजनRE-Bhopal

Ramraja Lok Orchha: आज कितने जीवन के पुण्यों का उदय हुआ है कि, रामराजा लोक का भूमिपूजन हुआ- सीएम शिवराज

Bhoomipujan of Ramraja Lok Orchha: इस कार्यकम में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार और मध्यप्रदेश कैबिनेट के मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद थे।

Bhoomipujan of Ramraja Lok Orchha: निमाड़ी, मध्यप्रदेश। सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा सोमवार को ओरछा में रामराजा लोक की आधारशिला रखी गई। मुख्यमंत्री ने रिमोर्ट का बटन दबाकर जल जीवन मिशन का लोकार्पण किया। इससे बुंदेलखड की महिलाओं को नल से पीने का पानी प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन के बाद कहा कि, आज से ओरछा में नए सूर्य का उदय हो रहा है। न जाने आज कितने जीवन के पुण्यों का उदय हुआ है कि, आज रामराजा लोक का भूमिपूजन हुआ है। यहाँ रामराजा लोक का निर्माण होने जा रहा है। इस कार्यकम में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार और मध्यप्रदेश कैबिनेट के मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने रामराजा लोक के भूमिपूजन के कार्यक्रम में भगवान राम के भजन भी गाए।

सीएम ने कहा, जगव्यापाक श्री राम दिन में ओरछा में रहते हैं और रात में आयोध्या में निवास करते हैं। न जाने आज कितने जीवन के पुण्यों का उदय हुआ है कि, आज रामराजा लोक का भूमिपूजन हुआ है। राम हमारा अस्तित्व और प्राण हैं, राम के बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं। मैं महारानी कुंवर गणेशी को प्रणाम करता हूँ।

RE-Bhopal

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, मैंने महाकाल में प्रार्थना कि, की भगवान पानी बरसा दो जिससे किसानों की फसलें बच जाएं। प्रार्थना में बड़ी ताकत होती है। आप भी अपने अपने गाँव में बारिश के लिए पूजन करिये मैं आपसे निवेदन करता हूँ। कितना भी बड़ा संकट आ जाए आप घबराना मत तुम्हारा मुख्यमंत्री जिन्दा है मैं तुम्हे इस संकट से बाहर निकाल लूंगा। कल ही हमने समीक्षा की है 10 हजार की जगह 15 हजार मेगावाट बिजली की जरुरत है मैं जो हो जाए आपको बिजली लाकर दूंगा। कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। मैं जमीन आसमान एक कर दूंगा। आपको इस संकट से निकलने के लिए।

RE-Bhopal

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा, आज का दिन ओरछा के लिए दीपावली से कम नहीं हैं। यह कदम बुंदेलखंड को उन्नती की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा। चाहे केंद्र हो या राज्य भाजपा द्वारा अध्यात्म के विकास के लिए काम किया है। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि, भाजपा की सरकार बनने पर बिहार में भी लाड़ली बहाना योजना चलाएंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया है मैं बुंदेलखंड की जनता के माध्यम से आपको धन्यवाद करता हूँ।

मध्यप्रदेश कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा, आपने महाकाल लोक का दर्शन किये होंगे अब बुंदेलखंड में रामराजा लोक का निर्माण होने जा रहा है। याहं वास्तव में रामराजा सरकार के दर्शन होते हैं। बुंदेलखंड वासी आस्था के मामले में किसी से कम नहीं हैं। आज हर कोई प्रसन्न हैं। जब राम राजा लोक बगानकर तैयार हो जाएगा तब एक बार फिर आप यहाँ आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co