Ratlam: पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
Ratlam: पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्याSocial Media

Ratlam: पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, बचाने आई सास पर भी किया हमला

मध्य प्रदेश के रतलाम शहर से खबर सामने आई है कि, यहां बीती रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। जिसके बाद यहां सनसनी फैल गई।

रतलाम, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में अपराध के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें, रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र के नया गांव में एक युवक ने आधी रात को घर में घुसकर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमला करने के बाद आरोपित युवक भाग निकला। घटना की खबर लगने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

बताया जा रहा है कि, आरोपी साधु के भेष में आया था और कुल्हाड़ी से पत्नी के गले पर वार कर दिया। इसके बाद जब मां बीच बचाव में आई, तो उस पर भी हमला कर फरार हो गया। पूरा घटनाक्रम शहर के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने के नयागांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास रात करीब 3:30 बजे का बताया जा रहा है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार है। देर रात वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश को आसपास के लोगों ने देखा और उसका पीछा किया, लेकिन वे उसे पकड़ नहीं पाए।

जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय मानकुंवर बाई पत्नी हीरा सिंह निवासी ग्राम सालाखेड़ी पिछले करीब एक वर्ष से स्थानीय नया गांव में स्थित अपने मायके में मां धन्नाबाई के साथ रह रही थी। बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात 2:30 से 3:00 के बीच आरोपित हीरा सिंह अपने ससुराल पहुंचा और मकान की छत का पतरा हटाकर घर में घुस गया। जिसके बाद उसने पत्नी मानकुंवर बाई से विवाद किया और उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे पत्नी मानकुंवर बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। सास धन्नाबाई बीच-बचाव करने आई तो उस पर भी हमला कर दिया। हमले की आवाज से आसपास के लोग जागे। हीरासिंह घर से बाहर निकलकर जाने लगा तो लोगों ने उसके हाथ में हथियार देखा तो उसका पीछा किया लेकिन वह भाग निकला।

थाना प्रभारी ने बताया:

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि, तड़के करीब चार बजे सूचना मिली कि नयागांव राधाकृष्ण मंदिर के पास महिला की हत्या हो गई। महिला मानकुंवर पति हीरासिंह (45) और उसकी सास धन्नाबाई पति बाबूसिंह (75) लहुलुहान अवस्था में घर में पड़े थे। मानकुंवर का गला काटा हुआ था और धन्नाबाई के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए। मानकुंवर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि धन्नाबाई गंभीर हालत में पड़ी थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com