पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती
पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती Social Media

पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सादर नमन एवं बाल दिवस की नेताओं ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

भोपाल, मध्यप्रदेश। पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, ऐसे में नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें नमन किया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को हर साल देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस 14 नवंबर का दिन देश के बच्चों को समर्पित रहता है। बता दें, पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर देश उन्हें याद कर शत-शत नमन कर रहा है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के नेताओं ने ट्वीट कर उन्हें नमन किया है।

जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सीएम ने किया नमन :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर नमन्! वहीं, सीएम ने प्रिय भांजे-भांजियों, आपको बाल दिवस की हार्दिक बधाई ट्वीट कर कहा कि, मेरे बच्चों,आप असीम ऊर्जा व अपार शक्ति का भण्डार हो। ईश्वर ने आपको ऐसे गुण दिये हैं,जिससे महान लक्ष्यों को भी सहज ही प्राप्त कर सकते हो। आप बड़े सपने देखो तथा माता-पिता के साथ समाज और राष्ट्र को गौरवान्वित करो, शुभकामनाएं!

बच्चों को बाल दिवस की स्नेह भरी शुभकामनाएं : नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि, कितनी प्यारी दुनिया इनकी, कितनी मृदु मुस्कान। बच्चों के मन में बसते हैं, सदा स्वयं भगवान, राष्ट्र की प्रगति व उज्ज्वल भविष्य के कर्णधार समस्त बच्चों को बाल दिवस की स्नेह भरी शुभकामनाएं।

एमपी कांग्रेस ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शत् शत् नमन एवं बाल दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ.., भिलाई, राउरकेला और बोकारो जैसे बड़े स्टील प्लांट एवं आईआईएससी और आईआईटी जैसे बड़े-बड़े संस्थान नेहरू जी की ही देन हैं“नेहरू जी ने भारत को विश्व में पहचान दिलाई”

पीसी शर्मा ने किया ट्वीट :

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि, आप दीवारों के चित्रों को बदलकर, इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते- पंडित जवाहर लाल नेहरू, आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सादर नमन, एवं बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co