महात्मा फुले को याद करते हुए VD शर्मा ने कहा
महात्मा फुले को याद करते हुए VD शर्मा ने कहाSocial Media

महात्मा फुले को याद करते हुए VD शर्मा ने कहा-उनका कृतित्व एवं व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है

भोपाल, मध्यप्रदेश। ज्योतिबा फुले की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन् किया ।

भोपाल, मध्यप्रदेश। वंचितों के उत्थान के लिए सदैव समर्पित, बालिका शिक्षा व सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महान समाजसेवी एवं दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की आज जयंती है। ज्योतिबा फुले की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन् किया और कहा कि, श्रद्धेय महात्‍मा फुले जी ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने एवं महिलाओं के उत्थान के लिए अजीवन कार्य किया। उनका कृतित्व एवं व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है।

VD शर्मा ने महात्मा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

सरकार की योजनाएं गरीबों का जीवन स्तर बदलने के लिए कटिबद्ध हैं: VD शर्मा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाएं गरीबों का जीवन स्तर बदलने के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ सात नंबर चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

VD शर्मा ने महात्मा फुले को याद करते हुए कहा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रसार और कुरीतियों को समाप्त करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। नारी उत्थान और युवाओं में शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया। उनके प्रयास नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय के साथ समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं गरीबों का जीवन स्तर बदलने के लिए कटिबद्ध हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे ये नेता

इस अवसर पर कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सुमित्रा वाल्मिक, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी एवं अरविन्द वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com