Rewa News: बाणसागर नहर फूटने से भरा टनल में पानी, रीवा-सीधी के मध्य बनी टनल में भरा पानी
हाइलाइट्स-
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बड़ी खबर आई सामने।
बाणसागर नहर फूटने से भरा टनल में पानी।
रीवा-सीधी के मध्य बनी टनल में भरा पानी।
रीवा, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सीधी से रीवा के बीच की ओर आने वाली टनल बाणसागर के नहर के फूट जाने से जल मग्न हो गई है। ऐसे में नेशनल हाईवे-39 में एक घंटे तक यातायात थमा रहा। बाणसागर की मुख्य CWC नहर फूटने की जानकारी सीधी जिला प्रशासन के माध्यम से शहडोल स्थित देवलौंद बांध के अफसरों को दी गई। बता दें, अभी हाल ही में इस टनल का निर्माण किया गया, जिसका उसका लोकार्पण केंद्रीय मंत्री ने किया था। जिसके बाद तुरंत पानी बंद किया गया।
जानकारी के अनुसार, सीधी में बाणसागर नहर फूट गई। बीती रात गुरुवार को रीवा-सीधी के बीच बनी वर्ल्ड क्लास टनल में नहर का पानी भर गया। नेशनल हाईवे 39 पर 2 घंटे यातायात बंद रहा। रात में ही नहर का पानी बंद कराया गया। वहीं, आज शुक्रवार सुबह पानी निकल जाने के बाद टनल को फिर से चालू कर दिया गया है। बताया जाता है कि, 10 दिसंबर 2022 को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टनल उद्घाटन किया था।
बता दें कि, जैसे ही मोहनिया टनल के अंदर पानी भरने की जानकारी मिली, तुरंत चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी, सीधी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे है। उन्होंने बाणसागर के अधिकारियों से बात कर CWC मुख्य नहर के पानी को नीचे की ओर डायवर्ट कराया है। तब टनल की ओर जाने वाला पानी बंद हुआ है।
इस बारे में जानकारी देते हुए गुढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि, गुरुवार रात 11.30 बजे बाणसागर के मुख्य नहर फूटने की सूचना चुरहट बॉर्डर से आई थी। टनल में पानी भरने की जानकारी मिलते ही रीवा जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। सबसे पहले टनल के मुख्य गेट में एहतियात के तौर पर आवागमन बंद कर दिया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।