गबन कांड का मास्टरमाइंड  रिपुदमन सिंह
गबन कांड का मास्टरमाइंड रिपुदमन सिंह Raj Express

15 करोड़ के जीपीएफ गबन कांड का मास्टरमाइंड रिपुदमन सिंह और पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज गिरफ्तार

उज्जैन के भैरवगढ़ केंद्रीय जेल के कर्मचारियों की जनरल भविष्य निधि (जीपीएफ) के करोड़ों रुपए निकाल कर गबन करने वाले जेल के अकाउंटेंट शाखा के प्रभारी रिपुदमन सिंह को शुक्रवार देर रात बनारस से पकड़ा।

उज्जैन, मध्यप्रदेश। उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में हुए 15 करोड़ रुपए के गबन कांड का मास्टरमाइंड जेल की अकाउंटेंट शाखा का प्रभारी रिपुदमन सिंह को उज्जैन पुलिस ने उत्तरप्रदेश के बनारस से गिरफ्तार किया है। उज्जैन पुलिस ने इस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। रिपुदमनसिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज पर भी मामला दर्ज कर उषा राज को भी गिरफ्तार किया है।

बता दें कि उज्जैन के भैरवगढ़ केंद्रीय जेल के कर्मचारियों की जनरल भविष्य निधि (जीपीएफ) के करोड़ों रुपए का गबन कांड सामने आने के बाद 12-13 मार्च के बीच घर पर ताला लगा कर रिपुदमन परिवार सहित फरार हो गया था। गबन कांड के बाद जेल अधीक्षक उषा राज को हटा दिया गया था। जब उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इधर गबनकांड के मास्टरमाइंड रिपुदमन सिंह की तलाश में उज्जैन पुलिस लगातार खोजबीन कर रही थी। जिसके बाद उज्जैन पुलिस की टीम ने शुक्रवार देर रात रिपुदमन सिंह को बनारस से गिरफ्तार किया और आज शनिवार को उज्जैन ले लाई है। पुलिस ने रिपुदमन सिंह से पूछताछ के बाद पूर्व अधीक्षक उषा पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

अब इस पूरे गबन कांड का पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी। साथ ही जल्द ही गबन कांड से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आएंगे। गबन कांड से जुड़े जेल के दो सिपाही शैलेंद्र सिकरवार और धर्मेंद्र लोधी फिलहाल अभी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तार के लिए उज्जैन पुलिस की दो टीम ग्वालियर, भिंड और अन्य जगह भेजी गई हैं। जिनकी जल्द गिरफ्तार होने की आशंका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com