Sagar : कार व ट्रक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, छह घायल

रहली, मध्यप्रदेश : सागर-भोपाल मार्ग पर राहतगढ़ थाना क्षेत्र के सिहोरा के पास हुआ सड़क हादसा , उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे युवक।
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार राज एक्सप्रेस, ब्यूरो

रहली, मध्यप्रदेश। सागर-भोपाल मार्ग पर राहतगढ़ थाना क्षेत्र के सिहोरा के पास कार व ट्रक की भिड़ंत में रहली के तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं अन्य छह युवकों को मामूली चोटें आई हैं। ये युवक उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी सीहोरा के पास यह हादसा हो गया।

घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है। मृतक रहली क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया। खमरिया निवासी योगेंद्र सिंह ठाकुर, रहली वार्ड नंबर 9 निवासी अर्पित ठाकुर और रहली पंढलपुर वार्ड नंबर 9 निवासी शुभम साहू अपने छह अन्य दोस्तों के साथ महाकाल के दर्शन करने गए थे। मंगलवार को ये सभी कार से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान सागर-राहतगढ़ मार्ग पर सिहोरा के पास ट्रक से कार से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार योगेंद्र, अर्पित और शुभम की मौके पर मौत हो गई। बुधवार सुबह तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं उनके दोस्त इशांत तिवारी, सूर्या वर्मा, अनुज मुदगल, अंशुल ठाकुर, धर्मेंद्र यादव, मोहित चौबे को मामूली चोटें आई हैं। सभी दोस्तों ने हादसे के कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर ग्रुप फोटो पोस्ट किया था।

हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की हालत को जाना। वहीं हादसे में मृत युवकों के परिवार में मातम पसरा है। लोगों का कहना है कि सभी युवक उत्साह व उमंग के साथ उज्जैन गए थे। वहां से इंटरनेट मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें भी अपलोड की थीं। लौटते समय इस तरह का हादसा होगा, यह सोचा भी नहीं था। दर्दनाक हादसे में तीन होनहार युवाओं के असमय निधन से नगर में शोक का माहौल है। क्षेत्रीय विधायक एवं पीडब्लूडी मंत्री पं गोपाल भार्गव ने सोशल मीडिया के माध्यम शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुखी परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com