Sambal Yojana
Sambal YojanaRE-Bhopal

Sambal Yojana: आज मुख्यमंत्री संबल योजना के हितग्राही परिवारों को 583 करोड़ 36 लाख रुपए का करेंगे वितरण

Sambal Yojana: संबल योजना में 24 हजार 36 प्रकरणों में 538 करोड़ रुपए और निर्माण कार्यों के श्रमिकों के 2 हजार 114 प्रकरणों में 45 करोड़ 36 लाख रुपए का वितरण किया जायेगा।

हाइलाइट्स :

  • मुख्यमंत्री संबल योजना के हितग्राहियों को 583 करोड़ 36 लाख रुपए का वितरण करेंगे।

  • संबल योजना के तहत दुघर्टना में मृत्यु पर 4 लाख रुपए दिए जाते हैं।

  • सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपए दिए जाते हैं।

  • महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के लिए 16 हजार रूपये दिए जाते हैं।

Sambal Yojana: भोपाल। मध्यप्रदेश में आज संबल योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से 583 करोड़ 36 लाख रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 जुलाई को विधानसभा भवन स्थित केबिनेट कक्ष में दोपहर 3 बजे संबल योजना के 26 हजार 150 श्रमिक हितग्राही परिवारों को 583 करोड़ 36 लाख रुपए का सिंगल क्लिक से वितरण करेंगे।

संबल योजना में 24 हजार 36 प्रकरणों में 538 करोड़ रुपए और निर्माण कार्यों के श्रमिकों के 2 हजार 114 प्रकरणों में 45 करोड़ 36 लाख रुपए का वितरण किया जायेगा। वितरित की जाने वाली राशि में जन सेवा अभियान के दौरान प्राप्त संबल योजना में 258 करोड़ रुपए से अधिक तथा भवन निर्माण कर्मकार मंडल के अतंर्गत प्राप्त 1,516 मामलों में 32 करोड़ से अधिक की राशि भी शामिल है।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही संबल योजना के तहत दुघर्टना में मृत्यु पर 4 लाख, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख, स्थायी अपंगता पर 2 लाख, आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख और अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रुपए की राशि दी जाती है। योजना में महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता (Maternity Assistance) के लिए 16 हजार रुपए दिये जाते हैं और श्रमिकों के बच्चों को योजना के तहत नि:शुल्क शिक्षा भी प्रदान की जाती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com