Sankalp Satyagraha
Sankalp SatyagrahaSocial Media

Sankalp Satyagraha: भोपाल, उज्जैन और दमोह समेत MP के इन जिलों में दिखा सत्याग्रह का असर

Sankalp Satyagraha: राहुल गांधी की सदस्यता खारिज के विरोध में मध्यप्रदेश के जिला कांग्रेस कमिटी में सत्याग्रह कर विरोध जताया गया हैं।

Sankalp Satyagraha: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 26 मार्च को महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करने के आदेश दिया गया था। इस आदेश का पालन करते हुए रविवार को मध्यप्रदेश के जिलों में सत्याग्रह किया गया हैं। बता दें, यह सत्याग्रह राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द के विरोध में किया जा रहा हैं।

मध्यप्रदेश के भोपाल में किया सत्याग्रह :

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की सदस्यता का विरोध करते हुए भोपाल में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया हैं। यह विरोध में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में किया गया हैं। राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।

भोपाल में किया सत्याग्रह
भोपाल में किया सत्याग्रहSocial Media
भोपाल में किया सत्याग्रह
भोपाल में किया सत्याग्रहSocial Media

इंदौर में जताया विरोध

राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव जी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी जी उपस्थित रहे।

उज्जैन में हुआ सत्याग्रह :

नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में उज्जैन शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया गया।

दमोह में हुआ सत्याग्रह

राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में दमोह जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सत्याग्रह किया गया।

कटनी में विरोध प्रदर्शन :

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कटनी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष करण सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बहोरीबंद एवं विजयराघवगढ़ विधानसभा में जंगी प्रदर्शन किया गया।

मुरैना में जताया विरोध

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना के अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर जी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बाह के अध्यक्ष उमाचरण कटारे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।

सीधी जिला कांग्रेस कमेटी विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में सीधी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

श्योपुर में जताया विरोध

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में श्योपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अतुल चौहान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।

शाजापुर में विरोध :

निर्देशानुसार आज लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करने के लिए म.प्र. के जिले शाजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'संकल्प सत्याग्रह' का आयोजन किया गया और शांतिपूर्वक मार्च निकाला। इस दौरान मेरे साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगिंदर सिंह, विधायक कुणाल चौधरी, पूर्व प्रत्याशी रामवीर सिकरवार, जिला प्रभारी जयप्रकाश शास्त्री समेत सभी अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष गण, सभी जिला अध्यक्ष गण और अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com