कोर्ट परिसर में पुरुष वकील से भिड़ीं महिलाएं
कोर्ट परिसर में पुरुष वकील से भिड़ीं महिलाएंDeepika Pal - RE

कोर्ट परिसर में पुरुष वकील से भिड़ीं महिलाएं, हुआ भयंकर हंगामा

मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसके साथ यह राजगढ़ की घटना के बाद दूसरी घटना मानी जा रही है, वीडियो हुआ वायरल।

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में राजगढ़ की घटना का मामला अब तक ठंडा नहीं हुआ था कि सतना जिले से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है। वीडियो में सामने आया कि, दो महिलाएं आपस में किसी बात को लेकर लड़ रही थी उसी दौरान एक पुरूष और एक महिला वकील भी उन दोनों की पिटाई करने लगे। यह घटना जिला कोर्ट परिसर के वकील चेंबर की है।

क्या है पूरा मामला :

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना सतना जिले के कोर्ट परिसर के एक वकील चेंबर की है जहां दो महिलाएं किसी कार्य को करवाने के लिए आई थी, उसी दौरान महिला वकील के चेंबर में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया इसी बीच एक पुरूष वकील और महिला वकील दोनों की पिटाई करने लगे और इनके बीच हाथापाई होने लगी, जैसा कि वीडियो में विदित है। बताया जा रहा है कि, दोनों महिलाओं के बीच पुरानी बात को लेकर अनबन थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। घटना के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मामले पर जांच जारी :

इस मामले पर फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है, इसमें एएसपी पुलिस ने बताया कि, "विवाद दो महिलाओं के बीच हुआ था, जिसमें एक नोटरी वकील और एक स्थानीय है साथ ही बताया कि, आपस में लड़ने वाली दोनों महिलाओं के बीच काफी दिनों से अनबन थी, जिसके बाद इनका झगड़ा हुआ है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com