Gwalior Flight
Gwalior FlightSocial Media

अब सातों दिन ग्वालियर से दिल्ली की हवाई यात्रा, सिंधिया बोले अब शुक्रवार को भी ग्वालियर से उड़ान भरेगा इंडिगो

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बाद विदेश गए राहुल गांधी के लुक चैंज को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंंने कहा कि नागालैंड, त्रिपुरा व मेघालय में परिणाम से कांग्रेस का लुक खराब हो गया है।

ग्वालियर,मध्यप्रदेश राजधानी दिल्ली के लिए अब पांच दिन नहीं पूरे सात दिन हवाई यात्रा की जा सकेगी। पांच दिन इंडिगो और दो दिन जेट एयरवेज की फ्लाइट दिल्ली की हवाईयात्रा कराएगी। दो दिन के प्रवास पर आए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों को चर्चा के दौरान बताया कि अब तक शुक्रवार का दिन खाली रहता था, जिस दिन दिल्ली के लिए ग्वालियर से उड़ान नहीं थी, लेकिन अब शुक्रवार को भी हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंच सकेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोक कल्याण का बजट पेश किया है। यह बजट चार हजार लोगों से चर्चा के बाद बनाया गया है। यह मध्य प्रदेश की 9 करोड़ जनता का बजट है। यह महिलाओं का बजट है। इसमें 8 हजार करोड़ का प्रावधान बजट में रखा गया है। लाड़ली बहिना योजना के तरह बहनों को हर माह 1 हजार रुपए मिलेंगे। सिंधिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। देश के हर कोने कश्मीर से कन्याकुमारी, गुजरात से लेकर अरुणाचल तक सभी का विकास ध्यान कर आगे बढ़ रही है। स्पष्ट रूप से जो चुनाव के नतीजे आए हैं वह इसमें दिख रहे हैं।

राहुल के लुक पर नहीं बोले

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बाद विदेश गए राहुल गांधी के लुक चैंज को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंंने सीधी टिप्पणी न करते हुए कहा कि नागालैंड, त्रिपुरा व मेघालय में परिणाम में बीजेपी को नतीजे मिले हैं, उससे कांग्रेस का लुक खराब हो गया है। चर्चा के दौरान उन्होंने विकास कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। शुक्रवार 3 मार्च को भी सिंधिया ग्वालियर में रहेंगे।

मैच देखने पहुंचे सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विकास कार्यों के निरीक्षण के बाद जब फुसर्त हुए तो रू पसिंह स्टेडियम में चल रहे ईरानी ट्रॉफी मैच देखने पहुंच गए। गौरतलब है कि यहां शेष भारत व रणजी चैंपियन मेडबान मध्यप्रदेश की टीम में रणजी ट्रॉफी मैच खेला जा रहा है। सिंधिया ने मैच के बाद खिलाडिय़ों से भी चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co