लोक शिक्षण संचनालय के सामने चयनित शिक्षको का धरना प्रदर्शन
लोक शिक्षण संचनालय के सामने चयनित शिक्षको का धरना प्रदर्शनSocial Media

लोक शिक्षण संचनालय के सामने लगातार तीन दिनों से जारी है चयनित शिक्षकों का धरना प्रदर्शन

लोक शिक्षण संचनालय के सामने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर लगातार धरने पर बैठे है। शिक्षक भर्ती-2018 के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सितम्बर, 2022 में आयोजित की गई थी।

भोपाल, मध्य प्रदेश। भारत एक ऐसा देश है, जहां हर कोई आजाद है, अपने विचार रखने के लिए या अपनी मांगें रखने के लिए। देश का कोई भी वर्ग जब भी सरकार या कोई भी उच्च पदस्थ कर्मचारी या कार्यलय के सामने अपनी मांग रखता है और वह पूरी नहीं होती तो, वह कई बार धरने पर बैठ जाते हैं या अलग अलग तरह से अपनी मांग रखते हुए प्रदर्शन करते हैं। जिससे उनकी मांग पूरी की जाएं। वहीँ, अब चयनित शिक्षक नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर लोक शिक्षण संचनालय के सामने धरना प्रदर्शन करते नजर आए। जो कि, लगातार दूसरे दिन तक जारी रहा।

नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर प्रदर्शन :

दरअसल, लोक शिक्षण संचनालय के सामने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चयनित शिक्षक लगातार धरने पर बैठे है। आपको बता दे कि शिक्षक भर्ती-2018 के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा (स्कूल विभाग एवं जनजाति विभाग) की उच्च माध्यमिक-2750 पद एवं माध्यमिक-6539 रिक्त पदों के अनुसार द्वितीय संयुक्त काउंसलिंग चयन प्रक्रिया सितम्बर, 2022 में आयोजित की गई थी।

चयनित शिक्षको का धरना प्रदर्शन जारी :

चयनित शिक्षकों की अंतिम चयन सूची एवं शाला चयन की प्रक्रिया उच्च माध्यमिक शिक्षक-दिसंबर 2022 में एवं माध्यमिक शिक्षक-जनवरी 2023 में पूर्ण करा लिया गया था। परन्तु विभाग ने अभी तक नियुक्ति आदेश जारी नही किये गए है। जिसको लेकर चयनित अभ्यार्थी 13 मार्च से लोक शिक्षण संचनालय के सामने सैकड़ो की संख्या में धरना दे रहे है।

तीसरे दिन भी अभ्यार्थीयों ने किया धरना प्रदर्शन :

धरना प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी अभ्यार्थीयो ने धरना प्रदर्शन दिया। जिसमे अभ्यार्थी ने नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर नारेबाजी की और विभाग से नियुक्ति पत्र की मांग की अभ्यार्थियो ने बताया कि, 'विभाग एवं शासन की मंशा और सुस्त रवैये को लेकर हम लोगो के बीच असमंजस की स्तिथि बनी हुई है। इतना ही नहीं हम सभी चयनित शिक्षक अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। जिसको लेकर हम सभी चयनित शिक्षक आज 13 मार्च से लोक शिक्षण संचालनालय (डी.पी.आई.) भोपाल के सामने धरने पर बैठने के लिए मजबूर है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com