कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, कांग्रेस के सीनियर नेता सीपी शेखर का आज शुक्रवार को निधन हो गया है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर का निधन
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर का निधनRE

हाइलाइट्स-

  • मध्य प्रदेश से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है।

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर का निधन।

इंदौर, मध्य प्रदेश। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता सीपी शेखर का आज शुक्रवार को निधन हो गया है। चंद्रप्रभाष शेखर काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। इंदौर के चोइथराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

बता दें कि, चंद्रप्रभाष शेखर कई बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक का माहौल बना हुआ है। वहीं, उनके निधन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी शोक जताया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख के के मिश्रा ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, चंद्रप्रभाष शेखर कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। के के मिश्रा के अनुसार, उनकी अंत्येष्टि शनिवार को यहां पर रीजनल पार्क मुक्तिधाम में की जाएगी। चंद्रप्रभाष शेखर प्रदेश कांग्रेस संगठन और सत्ता में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहे।

कांग्रेस ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजली:

कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व संगठन प्रभारी चंद्र प्रभाष शेखर जी के निधन की दुखद खबर है। कांग्रेस परिवार दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।“भावपूर्ण श्रद्धांजली"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com