वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिकSocial Media

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक का निधन, सीएम शिवराज ने ट्वीट कर जताया दुःख

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक का मंगलवार को निधन हो गया हैं। 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सीएम शिवराज ने इस पर ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की हैं।

मध्य प्रदेश। वेद प्रताप वैदिक का जन्म 1944 में इंदौर में हुआ था। उन्होंने 1958 से ही पत्रकारिता शुरू कर दी थी। वे देश के बड़े पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक थे। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक का मंगलवार को निधन हो गया हैं। 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सीएम शिवराज ने इस पर ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की हैं। बताया गया है कि मंगलवार सुबह वे नहाने गए थे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आए। सुबह करीब साढ़े नौ बजे परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा, तब वे अंदर बेसुध मिले।

डॉ. वैदिक पत्रकारिता ने राजनीतिक चिंतन, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, और हिंदी के क्षेत्र में लंबे समय तक काम किया। अंतरराष्ट्रीय मामलों में जानकार होने के साथ ही उनकी रुसी, फारसी, जर्मन और संस्कृत भाषा पर अच्छी पकड़ रही हैं। इसके साथ ही डॉ. वैदिक नेे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज’ से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की।

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने जताया शोक:

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. वैदिक के निधन पर शोक जताया हैं। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर ईश्वर से प्रार्थना की हैं। सीएम ने ट्वीट कर कहा - वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ।। ॐ शांति ।।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com