सिवनी: पुल की दीवार से टकराकर पलटी कार
सिवनी: पुल की दीवार से टकराकर पलटी कारSocial Media

सिवनी: पुल की दीवार से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, हादसे में कई घायल

सिवनी, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक सड़क हादसा होने की खबर आई है, यहां हुए भीषण हादसे में कई लोग घायल हो गए।

सिवनी, मध्यप्रदेश। राज्य में वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं, इस कारण लगातार हादसों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में अब मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक सड़क हादसा होने की खबर आई है, यहां हुए भीषण हादसे में कई लोग घायल हो गए है।

सिवनी जिले में हुआ ये हादसा

ये हादसा सिवनी जिले में हुआ है। बताया जा रहा है कि, नागपुर से ग्वालियर की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकरा गई, और पलटी खाते हुए सड़क किनारे नाले में जा गिरी। इस सड़क हादसे में जहां कार में बैठी महिला को सिर और पैर में गंभीर चोट आई। वहीं दो और व्यक्ति भी घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि, कार पलटी खाते हुए करीब 80 फीट दूर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में इरफाना अली, सफीक अली और ड्राइवर परवेज मलिक घायल हुए हैं। जिन्हें प्राइमरी इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है।

एमपी से लगातार सामने आ रही है हादसों की खबरें

MP में सड़कों में बेलगाम दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार पर अंकुश नहीं लग पाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की असमय ही मौत हो रही है। इससे पहले इंदौर-देवास रोड पर शिप्रा नदी ब्रिज के पास हादसा हुआ है, यहां बस पलटने से उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई वही कई घायल है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को देवास के अस्पताल ले जाया।

सिवनी: पुल की दीवार से टकराकर पलटी कार
Accident in MP: देवास के शिप्रा नदी ब्रिज पर बस पलटने से 3 की मौत, कई घायल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co