वृद्ध महिला से मारपीट
वृद्ध महिला से मारपीटRE-Bhopal

Shahdol News: जादू-टोन के शक के चलते हुई वृद्ध महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

Shahdol News: वृद्ध महिला की पहचान निराशा अगरिया के रूप में हुई है। वृद्ध महिला के पड़ोस में रहने वाली रिंकी सोनी, संतोषी सोनी ने मारपीट की है।

हाइलाइट्स :

  • पुलिस ने किया मामला दर्ज।

  • वृद्ध महिला को आई गंभीर चोट।

  • पूरी घटना केशवाली थाना क्षेत्र की।

शहडोल, मध्यप्रदेश। जिले में महिला ने जादू-टोन के शक के चलते एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल है। महिला ने पहले तो वृद्ध महिला के साथ गाली-गलौच की फिर उसे घर से निकालकर सड़क पर लाकर पूरे मोहल्ले के सामने मारपीट की। यह पूरी घटना केशवाली थाना क्षेत्र की है। वृद्ध महिला की पहचान निराशा अगरिया के रूप में हुई है। वृद्ध महिला के पड़ोस में रहने वाली रिंकी सोनी, संतोषी सोनी ने मारपीट की है।

प्रदेश में जादू-टोन के शक में किसी के साथ मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था जिसके साथ उसी की गांव की महिलाओं ने मारपीट की थी। इन महिलाओं को शक था कि, युवक जादू-टोना करता है। जब वृद्ध महिला के साथ मारपीट हो रही थी उस समय उसके अन्य पड़ोसी भी खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। वृद्ध मुला के साथ पड़ोस में रहने वाली महिला द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। इस मारपीट के कारण वृद्ध महिला को कुछ गंभीर चोट भी आई है।

वृद्ध महिला के साथ हुई इस मारपीट पर पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया है। केशवाही पुलिस थाने में वृद्ध महिला के साथ मारपीट करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co