Shani Jayanti 2023: नेताओं ने न्याय के देवता शनि देव की जयंती के अवसर पर सभी को दी शुभकामनाएं
Shani Jayanti 2023: आज न्याय के देवता शनि देव की जयंती है, ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म प्रधान का देवता माना जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक साल के ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन शनि जयंती मनाई जाती है, शनि जयंती का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, इस दिन लोग एक दूसरे को शनि जयंती की बधाई संदेश भेजकर इस पर्व की शुभकामनाएं देते है।
न्याय के देवता शनि देव की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश के नेताओं ने ट्वीट कर सभी को शुभकामनाएँ दी-
सूर्यपुत्र शनि देव महाराज की जयंती पर शुभकामनाएँ: सीएम
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर लिखा- न्याय के देवता, सूर्यपुत्र शनि देव महाराज जी की जयंती पर शुभकामनाएँ! शनि महाराज की कृपा से सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं वैभव का प्रकाश फैले, समस्त मनोकामनाएँ पूर्ण हों; यही प्रार्थना करता हूँ।
शनि देव की जयंती के अवसर पर नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट:
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने ट्वीट कर लिखा- ॐ शं शनैश्चराय नम: न्याय, कर्मफल एवं सृष्टि संतुलन के देवता सूर्यपुत्र भगवान श्री शनिदेव जी के प्राकट्य उत्सव शनि जयंती की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान शनिदेव महाराज आप सब के कष्टों का अंत कर अपनी कृपा बनाएं रखें यही कामना है।
मंत्री सारंग ने देवता शनि देव की जयंती पर दी हार्दिक शुभकामनाएं :
प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने ट्वीट कर लिखा- न्याय के देवता शनि देव की जयंती के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान शनिदेव आपके सभी कष्ट हरें, दु:खों का नाश करें और जीवन में सुख, समृद्धि व आनंद की अनवरत वर्षा होती रहे, यही प्रार्थना है!
सृष्टि संतुलन व न्याय एवं कर्मफल के देवता शनिदेव जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। शनि देव की कृपा सभी पर सदा बनी रहे।
वीडी शर्मा
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।