Shivpuri News
Shivpuri NewsSocial Media

Shivpuri News: एक मकान में रखे कई गैस सिलेंडरों में भड़की आग- पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Shivpuri News: शिवपुरी जिले में एक मकान में शनिवार सुबह रखे कई गैस सिलेंडरों में आग भड़क गई यहां भीषण आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया।

हाइलाइट्स-

  • शिवपुरी जिले से सामने आई आग लगने की खबर

  • एक मकान में रखे कई गैस सिलेंडरों में भड़की आग

  • जिले में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है

Shivpuri News: एमपी में एक बार फिर भयंकर आग की घटना ने कोहराम मचाया है, शिवपुरी जिले में एक मकान में शनिवार सुबह रखे कई गैस सिलेंडरों में आग भड़क गई यहां भीषण आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया।

घटना जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के धंदेरा गांव की

ये घटना जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के धंदेरा गांव की है। जहां आधा दर्जन से भी ज्यादा सिलेंडर में आग भड़क उठी। एक साथ हुए गैस सिलेंडर के धमाकों के चलते मकान छतिग्रस्त होकर गिर गया। गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से भड़की आग ने एक स्कूल वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग की सूचना मिलने पर तुरंत फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल वाहनों से आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पाया गया। आग की घटना से क्षेत्र में अफरा- तफरी और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इस घटना के बाद से यहां के हालात और भी अधिक तनावपूर्ण नजर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक सही वक्त पर भागने में सफल रहा, इसलिए उसकी जान बच गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि, घर में राशन की दुकान सहित गैस सिलेंडर बेचने का कार्य किया जाता था। हादसे की वजह हाई टेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट का होना बताया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

MP से लगातार सामने आ रही आग लगने की घटनाएं

बता दें, MP से आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। बीते दिनों ही जबलपुर जिले के एक घर में एसी के ब्लास्ट होने से आग लग गई। आग मकान की तीसरी मंजिल पर लगी हुई थी जिसकी लपटे दूर तक दिखाई दे रही थी आग लगने के कारण यहां में हड़कंप मच गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com