Girl Student Dies being Hit by Police vehicle in Shivpuri
Girl Student Dies being Hit by Police vehicle in ShivpuriRE-Bhopal

Shivpuri News: पुलिस वाहन ने सायकल सवार छात्रा को मारी टक्कर, हुई मौत

Shivpuri News: शनिवार को एक पुलिस वाहन ने सायकल पर सवार होकर कोचिंग से लौट रही छात्रा को टक्कर मार दी जिससे छात्रा की मौत हो गई।

हाइलाइट्स :

  • पुलिस वाहन की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत

  • करीब आधे घंटे तक छात्रा घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी रही।

  • छात्रा की पहचान सृष्टि यादव के रूप में हुई है।

  • पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

  • जिला प्रशासन ने किया परिजनों को 1 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान।

शिवपुरी, मध्यप्रदेश। पुलिस वाहन की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। यह घटना शिवपुरी जिले की है। सुबह-सुबह छात्र कोचिंग से घर लौट रही थी उसी दौरान यह हादसा हुआ। कोतवाली पुलिस सूत्रों ने बताया कि, जिला पंचायत कार्यालय के पास शनिवार को एक पुलिस वाहन ने सायकल पर सवार होकर कोचिंग से लौट रही छात्रा को टक्कर मार दी जिससे छात्रा की मौत हो गई। यह घटना एसपी निवास के पास हुई। करीब आधे घंटे तक छात्रा घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी रही।

छात्रा की पहचान सृष्टि यादव के रूप में हुई है। टक्कर मरने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस दूसरा वाहन लेकर पहुंची और छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जिला अस्पताल में सृष्टि यादव को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

छात्रा को टक्कर मारने की यह घटना एसपी निवास के पास हुई। करीब आधे घंटे ने छात्र घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी रही। बाद में पुलिस वहां पहुंची और छात्रा को अस्पताल लेकर गए। परिजन छात्रा की मौत से सदमे में हैं। जिला प्रशासन ने छात्रा के परिजनों को 1 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co