नौतपा के छठवां दिन
नौतपा के छठवां दिनShahid - RE

नौतपा के छठवां दिन : पांच दिन ठंडा रहने के बाद खूब तपा नौतपा

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : नौतपा के अंंतिम तीन दिन राहत के नहीं हैं आसार। 3 जून के बाद हल्की बारिश दे सकती है राहत।

तापमान :

  • अधिकतम - 44.7 डिसे

  • न्यूनतम - 28.3 डिसे

आर्द्रता :

  • सुबह - 42 फीसदी

  • शाम - 28 फीसदी

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। पश्चिमी विक्षोभ और बूंदाबांदी के कारण 5 दिन ठंडे रहने के बाद नौतपा अब छठवें दिन जोर पकड़ा गया। नौतपा के पहले दिन अधिकतम पारा 40 डिग्री से नीचे था, वो सोमवार को 45 डिग्री के करीब पहुंच गया,जिससे एक बार दिन में लोगों की चमड़ी झुलस उठी।

6वें दिन सोमवार को चिलचिलाती धूप में नौतपा की ताकत का अहसास कराया है। वातावरण में गर्मी बढ़ने से लोग दिन भर परेशान होते रहे। दोपहर बाद बादलों ने कहीं-कहीं डेरा जमाया लेकिन उससे मौसम में खास बदलाव नहीं आया और दिन में हालात यह हो गए कि लोगों की चमड़ी झुलस उठी। छत पर रखी टंकियों में पानी भी खौल गया। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय का कहना है कि आसमान पर हल्के हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन अंतिम तीन दिन नौतपा औैर अधिक तपेगा। 31 मई से 2 जून तक आसमान साफ रहेगा तथा अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है,जिसकी वजह से सोमवार को धूप ने असर दिखाया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार नौतपा के आखिरी 3 दिन में तापमान तेजी से बढ़ेगा। जिसके कारण स्थानीय वातावरण में गर्मी बढ़ेगी, जिससे 3 जून के बाद हल्की बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.9 सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। सुबह की आर्द्रता 42 फीसदी तक हो गई, जो सामान्य से 7 फीसदी अधिक थी। शाम की आद्र्रता 28 फीसदी रही।

दिनभर का तापमान :

  • सुबह 5:30 बजे 33.0 डिसे

  • सुबह 8:30 बजे 35.6 डिसे

  • सुबह 11:30 बजे 40.0 डिसे

  • दोपहर 02:30 बजे 44.6 डिसे

  • शाम 05:30 बजे 40.6 डिसे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com