इंदौर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
इंदौर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देशSocial Media

इंदौर के पेडमी गौशाला में मिले कई गायों के कंकाल, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

इंदौर, मध्यप्रदेश। इंदौर के पेडमी की गौशाला में गायों की मौत की घटना प्रकाश में आने पर इंदौर कलेक्टर ने SDM प्रतुल चंद्र सिन्हा को जांच के निर्देश दिए हैं।

इंदौर, मध्यप्रदेश। राज्य के कई जिलों में लगातार हो रही गायों की मौत का सिलसिला जारी है। अब मध्यप्रदेश इंदौर में गायों की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के पेडमी गौशाला में कई गायों के कंकाल मिले है। इस मामले में इंदौर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर मनीष सिंह ने किया ट्वीट

बता दें, पेडमी गौशाला में गायों की मौत की घटना प्रकाश में आने पर कलेक्टर मनीष सिंह ने SDM प्रतुल चंद्र सिन्हा को जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर सिंह ने निर्देशित किया है कि गौशाला में रख रखाव चिकित्सा और अन्य सभी प्रबंधों की छानबीन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कलेक्टर मनीष सिंह ने ट्वीट कर कहा- पेडमी की गौशाला में गायों की मौत की घटना प्रकाश में आने पर SDM प्रतुल चंद्र सिन्हा को जांच के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह संज्ञान में आया है कि इस गौशाला में आस-पास के गांवों से बीमार और बूढ़ी गायों को यहाँ उपचार के लिए रखा जाता था, अनेक गायों के पेट में बड़ी मात्रा में पॉलीथीन भी मिलती रही हैं। इस मामले में कलेक्टर सिंह ने SDM को निर्देश दिए हैं कि उप संचालक पशु चिकित्सा के साथ मौक़े पर जाकर जाँच करें। कलेक्टर ने मृत गायों के सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार के निर्देश भी दिए हैं।

यह घटना शहर से करीब 30 किमी दूर स्थित अहिल्या माता जीवदया मंडल ट्रस्ट द्वारा मौध्यापुरा (पेडमी) में संचालित गोशाला की है, यहाँ से डेढ़ सौ गायों के कंकाल मिलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद हिंदूवादियों ने हंगामा किया, तब खुड़ैल थाना पुलिस ने गोशाला के प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से गायों के कंकाल से 21 बिल्ले एकत्र किए हैं। पुलिस ने आरोपित पर गोवंश प्रतिषेध के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

गायों की मौत का सिलसिला जारी :

इससे पहले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और रीवा में गायों की मौत का मामला सामने आ चुके हैं, भोपाल और रीवा जिले में कई गायों के कंकाल मिले थे।

इंदौर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
भोपाल के बाद अब रीवा में गायों की मौत- चोरगडी गौशाला में मिले कई गायों के कंकाल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com