समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव  मध्यप्रदेश में
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मध्यप्रदेश मेंRE-Bhopal

कांग्रेस बहुत चालू पार्टी, वोट के लिए जाति जनगणना चाहती है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav MP visit : अखिलेश यादव ने कहा, ये सही है कि, हम लोग की शुरुआत मध्यप्रदेश में ऐसे ही रहेगी। लगातार हम लोग काम करते रहेंगे।

हाइलाइट्स :

  • मध्यप्रदेश में सपा प्रत्याशियों के लिए अखिलेश यादव ने किया चुनाव -प्रचार।

  • अखिलेश यादव ने कहा, कांग्रेस और भाजपा पर कसा तंज।

  • अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा या कांग्रेस किसी की बात में मत आना।

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस बहुत चालू पार्टी है। वोट के लिए जाति जनगणना चाहती है। भाजपा और कॉग्रेस दोनों की ही बातों में मत आना। कांग्रेस का वोट बैंक, भारतीय जनता पार्टी में चला गया इसलिए जाति जनगणना की बात कर रही है। यह बात समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की तहसील जतारा में जनसभा के दौरान कही।

अखिलेश यादव ने कहा, ये सही है कि, हम लोग की शुरुआत मध्यप्रदेश में ऐसे ही रहेगी। लगातार हम लोग काम करते रहेंगे। हमें भरोसा अपने बुजुर्गों पर भी है, अपने नौजवानों पर भी है कि नौजवान हमारी मदद करेंगे क्यूंकि इनका और हमारा साथ लम्बा रहेगा। हम लोग मध्यप्रदेश में जातिगत जनगणना कराना चाहते हैं। भाजपा या कांग्रेस किसी की बात में मत आना।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co