स्टॉफ नर्स भर्ती पेपर लीक मामला
स्टॉफ नर्स भर्ती पेपर लीक मामलासांकेतिक चित्र

स्टॉफ नर्स भर्ती पेपर लीक मामला : हरियाणा व प्रयागराज के लिए टीमें रवाना, तीन आरोपियों को लिया रिमाण्ड पर

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : तीन आरोपियों को रिमाण्ड पर ले लिया है। पुलिस कॉल डिटेल्स के आधार पर इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। संविदा स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले में दूसरे दिन पुलिस को कोई खास जानकारी हाथ नहीं लगी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अपनी दो टीम हरियाणा व प्रयागराज के लिए रवाना कर दी हैं। साथ ही तीन आरोपियों को रिमाण्ड पर भी ले लिया है। पुलिस कॉल डिटेल्स के आधार पर इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

मंगलवार को पुलिस द्वारा टेकनपुर के एक होटल में दबिश दी गई थी। जहां से पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मौके से उन परीक्षार्थियों के दस्तावेज भी बरामद किए थे। जिन्होंने उक्त आरोपियों से लीक पेपर लिया था। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से संविदा स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा के लीक पेपर मिले थे। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिकार यह पेपर लीक कैसे हुए थे ? इसके अलावा इन पेपरों को लीक करने में किस-किस का हाथ था।

नेशनल हेल्थ मिशन को किया मेल, मिलाया लीक पर्चा :

पुलिस ने बुधवार को वह पेपर नेशनल हेल्थ मिशन को मेल कर दिए हैं। जो उन्हें आरोपियों के कब्जे से बरामद हुए थे। पुलिस ने मेल कर नेशनल हेल्थ मिशन से कहा कि वह उक्त पर्चो का जो पेपर होने जा रहे हैं अथवा जो हो चुके हैं। उनसे मिलाकर कर जानकारी स्पष्ट करें।

स्टॉफ नर्स भर्ती पेपर लीक मामला
Gwalior : पुलिस ने पेपर लीक करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार

तीन आरोपियों को लिया रिमाण्ड पर :

पुलिस ने टेकनपुर से आरोपी धनंजय (32) पुत्र सुशील पांडे, निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, रजनीश (35) पुत्र रमेश जाट, निवासी सोनीपत, हरियाणा, जोगिंदर (42) पुत्र रामचंद्र जाट निवासी सोनीपत, हरियाणा, ऋषिकांत (34) पुत्र रामभरोसे त्यागी, निवासी महलगांव, ग्वालियर, सौरभ (22) पुत्र अवधेश तिवारी, निवासी, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश, मनीष (28) पुत्र शिव कुमार पासवान, निवासी नालंदा, बिहार, विपिन (25) पुत्र वीरेंद्र शर्मा, निवासी अटेर, भिंड, दीपू (29) पुत्र सतराम पांडे, निवासी ग्वालियर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी धनंजय, मनीष व दीपू को रिमाण्ड पर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक उक्त आरोपियों ने पूछताछ में कोई बड़ी जानकारी नहीं दी है।

कॉल डिटेलों से पकड़े जाएंगे बदमाश :

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के मोबाइलों की कॉल डिटेल निकालना शुरू कर दी है। बताया गया है कि पुलिस को कॉल डिटेल में महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। जिसके आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इनका कहना :

हमारी एक टीम हरियाणा व दूसरी प्रयागराज के लिए रवाना हुई है। तीन आरोपियों को रिमाण्ड पर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही कॉल डिटेल निकाली जा रही है। नेशनल हेल्थ मिशन को भी लीक पर्चे भेज कर जानकारी मांगी गई है।

अमिता सांघी, पुलिस अधीक्षक

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com