कैबिनेट विस्तार पर MP के नेताओं का बयान
कैबिनेट विस्तार पर MP के नेताओं का बयानRE

कैबिनेट विस्तार पर MP के नेताओं का बयान, प्रह्लाद सिंह ने कहा- मैं राज्य के नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट का आज विस्तार हो गया है। इस पर प्रह्लाद सिंह पटेल और कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है।

हाइलाइट्स-

  • आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हुआ।

  • कैबिनेट विस्तार पर मध्य प्रदेश के नेताओं ने जारी किया बयान।

  • प्रह्लाद सिंह ने कहा- मैं राज्य के नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं।

भोपाल, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट का आज विस्तार हो गया है। सीएम के कैबिनेट मंत्रियों की सूची में विजय शाह कैलाश विजयवर्गीय प्रह्लाद सिंह पटेल राकेश सिंह करण सिंह वर्मा राव उदय प्रताप सिंह सहित 18 विधायक शामिल हैं। वहीं, 6 नेताओं को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है और 4 को राज्य मंत्री बनाया गया। वहीं, कैबिनेट विस्तार पर कई नेताओं ने बयान जारी किया है। प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा- मैं राज्य के नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं।

मोहन यादव ने कही यह बात:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, "मैं मध्य प्रदेश सरकार के सभी नव-नियुक्त मंत्रियों को बधाई देता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि नया मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नए रिकॉर्ड बनाएगा।"

मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कही यह बात:

कैबिनेट विस्तार पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, "...मैं केंद्रीय नेतृत्व और राज्य के नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं, मैं पूरी कोशिश करूंगा कि अपने कर्तव्यों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकूं।"

कैलाश विजयवर्गीय ने कही यह बात:

वहीं, कैबिनेट विस्तार पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, "हमें पूरा विश्वास है कि PM मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश तेजी से विकास करेगा। इस टीम में टेस्ट मैच के खिलाड़ी और टी20 खिलाड़ी भी हैं और इसलिए यह एक बहुत ही संतुलित टीम है।"

शिवराज सिंह चौहान ने कही यह बात:

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, "मेरी एक कार्यकर्ता की भूमिका रहेगी, मंत्रिमंडल बहुत संतुलित है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com