इंदौर से दिल्ली जा रही यात्री बस पर पथराव- घटना में ड्राइवर समेत 3 लोग घायल

मध्यप्रदेश। प्रदेश के आगर मालवा जिले से बड़ी खबर सामने आई है कि, यहां बदमाशों ने एक यात्री बस पर पथराव कर दिया।
MP यात्री बस पर पथराव
MP यात्री बस पर पथरावSocial Media

हाइलाइट्स :

  • मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से सामने आई बड़ी खबर

  • यहां बदमाशों ने एक यात्री बस पर पथराव कर दिया

  • पत्थर लगने से तीन यात्री घायल हुए- एक की हालत गंभीर

मध्यप्रदेश। इंदौर से दिल्ली जा रही यात्री बस पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। आगर मालवा के पास बदमाशों ने बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए, इस घटना में ड्राइवर समेत 3 लोग घायल हो गए हैं, घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना में तीन घायल- एक की हालत गंभीर

ये मामला मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से सामने आया है। यहां बदमाशों ने यात्री बस पर पथराव कर दिया। जिसके बस के कांच टूट गए। वहीं इस घटना में तीन यात्री घायल हुए है। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इंदौर से दिल्ली जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि, बस इंदौर से दिल्ली जा रही थी इस दौरान अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। इस घटना में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया है।

बताते चलें कि, एमपी में बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले आ चुके हैं। बीते दिनों ही शाजापुर जिले में कालापीपल तहसील के मोहम्मदपुर मछनई गांव में अवैध उत्खनन करने वालों पर कार्यवाई करने पहुंची खनिज विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों पर अवैध रेत माफियाओं के लठेतों ने पथराव कर दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com