MP के सूअरों में पाया गया Swine Flu
MP के सूअरों में पाया गया Swine FluSocial Media

MP के सूअरों में पाया गया Swine Flu, दो सैंपल पॉजिटिव निकले- हो जाएं सावधान

Swine Flu: MP में स्वाइल फ्लू के वायरस के मिलने से दहशत फैल गई है, खबर मिली है कि, एमपी के शिवपुरी में सूअर में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाये गये है।

Swine Flu: देशभर में अब स्वाइन फ्लू लोगों में डर फैला रहा है, MP में स्वाइल फ्लू वायरस के मिलने से दहशत फैल गई है। हाल ही में खबर मिली है कि, मध्यप्रदेश के सूअरों में स्वाइन फ्लू पाया गया, यहां दो सैंपल पॉजिटिव निकले है।

एमपी के शिवपुरी में पाये गये सूअर में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव

मिली जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर में सूअर में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पशु चिकित्सा विभाग में पदस्थ उप संचालक डॉ. ने बताया कि शहर में कुछ सूअरों की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू के मामले में पॉजिटिव आई है। शहर के कई क्षेत्र के सूअरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

शिवपुरी में पिछले महीनों से लगातार मर रहे है सूअर

बता दें, शिवपुरी में पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रही मौत का कारण स्वाइन फ्लू ही था। मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। दो सूअरों के सैंपल जांच के लिए भिजवाए थे, दोनों ही पाजिटिव पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि शिवपुरी में पिछले दो महीनों से लगातार सूअर मर रहे हैं। ऐसे में लोगों को स्वाइन फ्लू से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

स्वाइन फ्लू से इंसानों में भी इसके फैलने का खतरा, इसलिए हो जाएं सावधान: डॉक्टर

पशु चिकित्सा विभाग में पदस्थ उप संचालक डॉ. ने बताया कि, इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी दे दी गई है। शासन के गाईड लाइन के अनुसार योजना बनाकर काम किया जाएगा। स्वाइन फ्लू इंसानों में भी इसके फैलने का खतरा रहता है, इसलिए सावधानी बरतना चाहिए।

स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण:

स्वाइन इन्फ्लूएंजा एक संक्रामक सांस का रोग है जो कि सामान्य रूप से केवल सूअरों को प्रभावित करती है। जानकारी के लिए बता दें, गले का सूखना, खांसी, ठंड लगना, उल्टी-दस्त, तेज बुखार स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण हैं। इसके अलावा बंद और बहती नाक, शरीर दर्द, सिरदर्द, थकान, सुस्ती और सांस संबंधी परेशानियां भी स्वाइन फ्लू के लक्षण हो सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com