दिल्ली-भोपाल-पुणे फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी
दिल्ली-भोपाल-पुणे फ्लाइट में आई तकनीकी खराबीSocial Media

राजाभोज एयरपोर्ट पर दिल्ली-भोपाल-पुणे फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, यात्री हुए परेशान

भोपाल, मध्यप्रदेश। गुरुवार को दिल्ली से भोपाल आकर पुणे जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, पुणे जाने वाले यात्री राजा भोज एयरपोर्ट पर परेशान हुए।

हाइलाइट्स

  • भोपाल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी

  • आज सुबह आई थी एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से भोपाल

  • भोपाल से पुणे जाते समय फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी

  • एयर इंडिया का इंजीनियर स्टाफ फ्लाइट में आई खराबी को सुधारने में जुटे

  • पुणे जाने वाले यात्री हो रहे राजा भोज एयरपोर्ट पर परेशान

भोपाल, मध्यप्रदेश। गुरुवार को एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, बता दें दिल्ली से भोपाल आकर पुणे जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। भोपाल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई। विमान को दोबारा उड़ान भरने के लिए भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर तकरीबन डेढ़ घंटे का इंतजार करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट (Raja Bhoj Airport) का है। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर आज सुबह एअर इंडिया (Air India Flight) की फ्लाइट दिल्ली से भोपाल आई थी, तभी भोपाल से पुणे जाते समय फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई, जिसके बाद फ्लाइट में आई खराबी को सुधारने में एअर इंडिया के इंजीनियर स्टाफ लगे। तकनीकी खराबी ठीक होने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया।

यात्रियों को परेशान होना पड़ा :

बता दें, पुणे जाने वाले यात्री राजा भोज एयरपोर्ट पर परेशान हुए, दिल्ली और भोपाल से पुणे जाने वाले यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। तकनीकी खराबी ठीक करने में एअर इंडिया के इंजीनियरों को डेढ़ घंटे का समय लग गया। दोपहर में उड़ान ठीक हो सकी। उसके बाद यात्रियों को पुनः विमान में बिठाया गया। इसके बाद उड़ान रवाना हो सकी।

विमान में मामूली तकनीकी खराबी आई थी, जिसे जल्‍द ही ठीक कर दिया गया। फिटनेस मिलने के बाद विमान को पुणे के लिए रवाना कर दिया गया।

एयर इंडिया के स्थानीय कार्यालय के अनुसार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co