MP में चंदन तस्करों का आतंक
MP में चंदन तस्करों का आतंकSocial Media

MP में चंदन तस्करों का आतंक: रात में किसान के बगीचे से चंदन के पेड़ काट ले गए चोर

रीवा, मध्यप्रदेश। चंदन के पेड़ चोरों के निशाने पर... देर रात अज्ञात चोरों ने मध्यप्रदेश के रीवा में धावा बोलकर चंदन के पेड़ को काट कर ले गए।

रीवा, मध्यप्रदेश। एमपी में नहीं थम रहा है चोरियों का सिलसिला। बेखौफ चोर एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम देने में लगे हुए है। देर रात अज्ञात चोर मध्यप्रदेश के रीवा में धावा बोलकर चंदन के पेड़ को काट कर ले गए। रोज की तरह जब किसान सुबह अपनी बगिया में पहुंचा तो वहां के हाल देखकर उसके होश उड़ गए।

रीवा शहर के चंदन के पेड़ चोरों के निशाने पर

इन दिनों मध्यप्रदेश में चंदन तस्करों का आतंक फैला हुआ है। अब रीवा शहर के चंदन के यह पेड़ चोरों के निशाने पर आये हैं। ​इस जिले में जब से चंदर तस्तकरों की नजर पड़ी है, तब से एक-एक कर सभी चंदन के पेड़ गायब होते जा रहे हैं। रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में एक किसान अपने बगीचे में बीचों-बीच चंदन के कई पेड़ लगाकर रखे थे, जहां बीती रात शातिर चोर इलेक्ट्रिकल मशीन से पेड़ काटकर भाग गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक चन्द्र प्रताप सिंह निवासी बहेरा डाबर की बगिया को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया है। दावा है कि शातिर चोर ब​गिया के अंदर लगे बेशकीमती चंदन के पेड़ इलेक्ट्रिकल मशीन से काटकर चंपत हो गए है। इस घटना के बाद पीड़ित किसान ने आसपास के लोगों को जानकारी देकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को देखा है।फरियादी की शिकायत पर मऊगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इससे पहले भी मध्यप्रदेश के कई जिलों से ऐसे मामले सामने आ चुके है। मार्च 2022 में खटलापुरा मंदिर जहांगीराबाद में चंदन के पेड़ की चोरी एवं रेल्वे कालोनी में चंदन चोरी के साथ लूट की घटना के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, लूटा गया मोबाइल एवं चोरी गई चंदन की लकड़ी तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की आरी बरामद की गई थी।

MP में चंदन तस्करों का आतंक
भोपाल: पुलिस ने चंदन के पेड़ की चोरी व लूट की घटना का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com