फ्रांस के राजदूत ने मुख्यमंत्री शिवराज से की सौजन्य भेंट
फ्रांस के राजदूत ने मुख्यमंत्री शिवराज से की सौजन्य भेंटSocial Media

फ्रांस के राजदूत ने आज निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज से की सौजन्य भेंट

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज निवास पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से फ्रांस के राजदूत ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान सीएम ने राजदूत का मध्यप्रदेश में स्वागत करते हुए ये बात कही।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज निवास पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) से फ्रांस के राजदूत इमानुएल लेनिन ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने फ्रांस के राजदूत इमानुएल का मध्यप्रदेश में स्वागत किया।

फ्रांस के राजदूत की CM से मुलाकात :

मिली जानकारी के अनुसार मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन, औद्योगिक विकास, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य,प्राकृतिक कृषि और नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विशेष परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। उद्योग के क्षेत्र में फ्रांस की विभिन्न कम्पनियों ने रूचि व्यक्त की है। शिक्षा क्षेत्र में फ्रेंच-हिंदी के परस्पर शिक्षण के लिए प्रयास किए जा सकते हैं।

CM ने बताया- ओंकारेश्वर में 660 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लेनिन को बताया कि ओंकारेश्वर में 660 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। प्रदेश में 3 विश्व धरोहर स्थल के विकास की पहल हुई है। खजुराहो, भीमबैठका और सांची में पर्यटन विकास के साथ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में प्रदेश की पहचान बनी है। सांची को प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनाने की योजना पर कार्य प्रारंभ हो चुका है।

फ्रांस के राजदूत ने मध्यप्रदेश की यात्रा को सुखद बताया :

इस अवसर पर फ्रांस के राजदूत इमानुएल लेनिन ने मध्यप्रदेश की यात्रा को सुखद बताया। फ्रांस के राजदूत इमानुएल लेनिन ने कहा कि, वे पहली बार भोपाल आए हैं। शहर बहुत सुंदर है।

इन दिनों जारी है लगातार मुलाकातों का दौर :

बताते चलें कि, इन दिनों लगातार मुलाकातों का दौर जारी है, बीते दिनों राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की धर्मपत्नी सविता कोविंद मुख्यमंत्री निवास पहुंची थी। सविता कोविंद मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ने उनका स्वागत किया था, इस दौरान मुख्यमंत्री निवास में सविता कोविंद और साधना चौहान की मुलाकात हुई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co