CM की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक
CM की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठकSocial Media

कैबिनेट ने कई जिले में पुल और सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को प्रशासकीय स्वीकृति दी, जानें और फैसले...

मध्यप्रदेश। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी...

मध्यप्रदेश। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के साथ प्रारंभ हुई, इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जिसके बाद एमपी के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी दी है।

कैबिनेट के बाद प्रेसवार्ता:

अहम निर्णयों की जानकारी देते हुए गृहमंत्री ने कहा-

एमपी के गृहगृमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि, कैबिनेट ने महिला स्व-सहायता समूहों को 3 लाख रुपए तक की सीमा के बैंक ऋण पर अतिरिक्त 2% ब्याज की प्रतिपूर्ति देने का निर्णय किया है, प्रदेश सरकार ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूहों की माताओं-बहनों को संबल देने का काम किया है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने प्रदेश में 5 फरवरी से शुरु होने वाली विकास यात्रा को लेकर प्रभारी मंत्रियों को समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए हैं।

  • कैबिनेट ने प्रदेश के नर्मदापुरम, सिवनी, सीहोर और मुरैना जिले में पुल और सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

  • सागर मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में 85 सीट बढ़ाने के लिए 101.46 करोड़ रुपए के प्रस्ताव की स्वीकृति कैबिनेट ने दी है।

  • कैबिनेट ने संविदा शाला शिक्षक को प्राथमिक शिक्षक/प्रयोगशाला शिक्षक से प्रतिस्थापित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

नई दिल्ली में नवनिर्मित प्रदेश भवन का 2 फरवरी को लोकार्पण किया जाएगा

आज कैबिनेट की बैठक में बताया गया है कि, नई दिल्ली में नवनिर्मित मध्यप्रदेश भवन का 2 फरवरी को लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के लिए मंत्रिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को बधाई दी।‌ माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com