पन्ना में SDM के सामने युवती ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती- जानिए क्या है मामला
पन्ना, मध्य प्रदेश। मध्यप्रदेश के पन्ना (Panna) जिले से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, एसडीएम कार्यालय में 25 वर्षीय युवती ज्योति सिंह ने एसडीएम सत्यनारायण दरों के चेंबर में जहर खा लिया। आरोप है कि, एसडीएम ने एक जमीन के विवाद में लड़की के पिता से विरोधी पार्टी को 15 लाख रुपए दिलवा दिए और उसके बदले में जमीन नहीं दिलवाई।
बता दें कि, लड़की को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया है। बताया गया है कि, लड़की के परिवार और उनके पड़ोसी के बीच में सन 2010 से जमीन को लेकर एक विवाद चल रहा है। लड़की के पिता विरोधी पार्टी की जमीन से निकलने के लिए रास्ता चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि, घर अथवा खेत कहीं भी आने-जाने की रास्ता होना कानूनी रूप से अनिवार्य है। इसलिए लड़की के पिता ने एसडीएम न्यायालय में शिकायत की कि, उनका रास्ता बंद कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, युवती का नाम आकांक्षा सिंह है, वह पन्ना के देवेंद्र नगर की निवासी है। उसने एसडीएम के सामने जहर खाकर जान देने की कोशिश की, वजह थी जमीनी विवाद। दरअसल, देवेंद्र नगर में उसके पिता दिलीप सिंह की पुश्तैनी जमीन है। जिसमें रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। युवती का आरोप है कि, इस विवाद को निपटाने के लिए पिता-पुत्री 14 सालों से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक रास्ता नहीं मिल सका है।
एसडीएम का कहना:
पूरे मामले पर तत्कालीन एसडीएम का कहना है कि, उनका परिवारिक विवाद है। विवाद के बाद पीड़ित युवती ने कुछ जमीन ली है, जिससे उस जमीन पर रास्ते का विवाद है। किसान वहां खेती किए हुए हैं। खेती की फसल काटते ही इनको कब्जा मिल जाएगा, लेकिन यह जबरन दबाव बना रहे हैं और बेवजह परेशान कर रही हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।