इन जिलों में 5दिवसीय दौरे पर रहेंगे दिग्विजय सिंह
इन जिलों में 5दिवसीय दौरे पर रहेंगे दिग्विजय सिंहSocial Media

MP विस चुनाव को लेकर हलचल तेज- इन जिलों में पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे दिग्विजय सिंह

भोपाल, मध्यप्रदेश। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कल से मध्यप्रदेश के कई जिलों में पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

भोपाल, मध्यप्रदेश। इसी साल MP विस चुनाव होने है, विधानसभा चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश में हलचल तेज हो गई है। ऐसे में बीजेपी-कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में सक्रियता बढ़ा दी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कल से मध्यप्रदेश के कई जिलों में पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

इन जिलों में पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे दिग्गी

कल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह विदिशा, सागर और दमोह जिले में पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कल विदिशा जिले के शमशाबाद और कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस विदिशा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे।

  • 11 अप्रैल को सागर जिले की बीना और खुरई विधानसभा

  • 12 अप्रैल को सुरखी और सागर विधानसभा

  • 13 अप्रैल को नरयावली और रहली विधानसभा क्षेत्रों में जिला एवं शहर कांग्रेस सागर द्वारा विभिन्न स्तरों में आयोजित कांग्रेस संगठन की बैठकों में शामिल होंगे।

बता दें, राज्यसभा सांसद 14 अप्रैल को दमोह जिले के हटा और पथरिया विधानसभा क्षेत्रों में दमोह जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कांग्रेस संगठन की बैठकों में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री इन 3 जिलों के 10 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के मंडल-सेक्टर अध्यक्षों और उन विधानसभाओं के समस्त कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। कांग्रेस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को उन 66 सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है जहां कांग्रेस पिछड़ती रही है।

MP में जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे ही सियासी पारा हाई होता जा रहा है। बताया जा रहा है, अक्टूबर-नवंबर में तक MP विधानसभा चुनाव कराया जाएगा। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है, प्रदेश का प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस अपनी कमजोर कड़ियां मजबूत करने में जुट गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com