डॉ. गोविन्द सिंह
डॉ. गोविन्द सिंहSocial Media

टाइगर जिंदा है: नेताओं की जुबानी जंग जारी

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : पूर्व मंत्री डॉ सिंह शनिवार को ग्वालियर आए तो मीडिया ने जब उनसे सवाल किए कि टाइगर जिंदा है उसका क्या मतलब है? इस सवाल पर डॉ सिंह ने कहा कि सिंधिया की यह सामंती भाषा बोल रही है।

हाइलाइट्स :

  • सिंधिया के बयान पर पूर्व मंत्री का पलटवार

  • प्रदेश के इतिहास का सबसे अयोग्य मंत्रीमंडल

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। प्रदेश में राजनीति के दौरान एक बार फिर टाइगर जिंदा है शब्द निकलकर आया। पहले यह बात शिवराज सिंह ने कही थी और अब भाजपा में आने के बाद सिंधिया ने कही है। इस टाइगर जिंदा है के बयान के बाद से सियासी गलियारों में एक दूसरे पर पलटवार का खेल चल रहा है। सिंधिया के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि हमें तो उनमे टाइगर के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हां चूहे के लक्षण जरूर दिखाई दे रहे हैं।

पूर्व मंत्री डॉ. सिंह शनिवार को ग्वालियर आए तो मीडिया ने जब उनसे सवाल किए कि टाइगर जिंदा है उसका क्या मतलब है? इस सवाल पर डॉ. सिंह ने कहा कि सिंधिया की यह सामंती भाषा बोल रही है, हर बार कोई न कोई नए किस्म का शब्द लेकर आते हैं और जनता के बीच बोलकर वापिस दिल्ली चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनता को किसी टाइगर से मतलब नहीं है उसे तो रोजी-रोटी से मतलब है। भाजपा से वैसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन जिस तरह के शब्दों को चयन कर वह जनता के बीच आते हैं उससे बेहतर होता कि वह जनता को रोजगार देने का काम करें जिससे गरीब लोगों को दो वक्त को भोजन मिल सके। अब स्वयं को कोई टाइगर बताएं तो क्या वह टाइगर हो गया, मुझे तो उनमें टाइगर जैसे कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं हां चूहे जैसे लक्षण जरूर दिखाई देते हैं तभी तो जनता के वोट को काटकर उनके ऊपर चुनावी खर्चा लादने का काम किया है, अब अगर टाइगर होते तो पार्टी के अंदर ही रहकर लड़ाई लड़ते तो समझ में आता, लेकिन चूहे के तरह भाग गए और अब अपने आपको को टाइगर बता रहे हैं। मंत्री मंडल के गठन को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने बताया कि प्रदेश के इतिहास में यह सबसे कमजोर, अयोग्य एवं अक्षम लोगों का मंत्री मंडल है।

चूहे होते तो मंच पर नहीं दहाड़ते: इमरती

इमरती देवी
इमरती देवीSocial Media

प्रदेश सरकार की मंत्री इमरती देवी ने कहा कि वह जो भी जिम्मेदारी मिले उसे निभाने के लिए तैयार हैं और पहले भी कांग्रेस सरकार में निभाई थी। टाइगर जिंदा है को लेकर कांग्रेस नेताओं के आरोपो पर जवाब देते हुए मंत्री इमरती ने कहा कि मंच पर वहीं दहाड़ते जो टाइगर होते हैं, कांग्रेस की पूरी फौज तो चूहों की है वह क्या जाने टाइगर क्या होता है। पूर्व मंत्री लाखन सिंह के आरोपो पर मंत्री इमरती ने कहा कि जिनके घर कांच के होते है वह दूसरो के घर पत्थर नहीं फेंका करते, लेकिन इसके बाद भी पत्थर फेंकने का काम कर रहे हैं, तो पहले अपना घर तो देख लो। बीएसपी छोड़कर कांग्रेस में आए थे तो कितने पैसे लिए थे यह तो बताओ, हमने पार्टी नहीं बदली बल्कि अपने नेता के साथ इस्तीफा देकर गए हैं और अगर बिकाऊं होगे तो जनता चुनाव में हमें जवाब दे देगी।

इमरती तो सिंधिया की गुलाम है: लाखन सिंह

लाखन सिंह
लाखन सिंहSocial Media

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने मंत्री इमरती देवी को लेकर कहा कि वह तो सिंधिया की गुलाम है और 35 करोड़ रुपए में बिकने का काम किया है। लाखन सिंह ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में भी इमरती ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह को हरवाने के लिए भाजपा से मिलकर काम किया था। डबरा सीट कांग्रेस की रही है यही कारण है कि तमाम प्रयास के बाद भी अशोक सिंह डबरा से 18 हजार वोटो से जीते थे। टाइगर जिंदा है इसको लेकर पूर्व मंत्री का कहना है कि भाजपा के अंदर अब कुकरमुत्तों के तरह तमाम टाइगर पैदा हो गए हैं, लेकिन भाजपा के टाइगरों को यह नहीं पता कि कांग्रेस के पास उनका शिकार करने के लिए बब्बर शेर है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co